Monday, March 23, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home Culture

शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने निचले स्तर से की रिकवरी

HARSH SEHRAWAT by HARSH SEHRAWAT
February 5, 2026
Reading Time: 1 min read
0
शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने निचले स्तर से की रिकवरी

नई दिल्ली,  घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर
से रिकवरी कर सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत
गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने के कारण सेंसेक्स और
निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद बाजार
में बिकवाली शुरू हो जाने के कारण दोनों सूचकांक मामूली उतार-चढ़ाव के साथ सपाट स्तर पर
कारोबार करने लगे। सुबह 11 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत की कमजोरी
के साथ कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ
नजर आ रहा था।
आज सुबह 11 बजे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी,
एनटीपीसी, कोल इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 4.12 प्रतिशत से
लेकर 1.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, इंफोसिस, टीसीएस,
एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर 6.09 प्रतिशत से लेकर 3.60 प्रतिशत की
गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,742 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से
1,938 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 804 शेयर नुकसान उठा
कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर
लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल
निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 38 शेयर हरे निशान में
और 12 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 487.07 अंक की गिरावट के साथ 83,252.06 अंक के स्तर पर खुला।
कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण पहले आधे घंटे के कारोबार में ये
सूचकांक निचले स्तर से शानदार रिकवरी कर हरे निशान में 83,885.87 अंक के स्तर तक पहुंच
गया। इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इस सूचकांक की चाल में मामूली कमजोरी
आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 11 बजे का कारोबार होने के

RELATED POSTS

जैकी श्रॉफ ने याद किए संगीत और सिनेमा के तीन दिग्गज, फैंस को यादों में डुबोया

अयोध्या ध्वजारोहण समारोह , भारतीय अस्मिता के पुनर्प्रतिष्ठा का महापर्व

कलश यात्रा के साथ होगी भव्य शुरुआत, 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राम मंदिर के 191 फीट शिखर पर ध्वजारोहण

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 52.50 अंक टूट कर 25,675.05 अंक के स्तर से
कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने के कारण ये सूचकांक उछल
कर 25,801.80 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफा वसूली होने शुरू हो जाने के कारण
इस सूचकांक की चाल में उतार चढ़ाव होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के
बीच सुबह 11 बजे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 17.30 अंक की उछाल के साथ 25,744.85 अंक
के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 2,072.67 अंक यानी 2.54 प्रतिशत की
मजबूती के साथ 83,739.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 639.15 अंक यानी
2.55 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,727.55 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया
था।

ShareTweet
HARSH SEHRAWAT

HARSH SEHRAWAT

Related Posts

जैकी श्रॉफ ने याद किए संगीत और सिनेमा के तीन दिग्गज, फैंस को यादों में डुबोया
Culture

जैकी श्रॉफ ने याद किए संगीत और सिनेमा के तीन दिग्गज, फैंस को यादों में डुबोया

February 6, 2026
अयोध्या ध्वजारोहण समारोह ,  भारतीय अस्मिता के पुनर्प्रतिष्ठा का महापर्व
Culture

अयोध्या ध्वजारोहण समारोह , भारतीय अस्मिता के पुनर्प्रतिष्ठा का महापर्व

November 27, 2025
कलश यात्रा के साथ होगी भव्य शुरुआत, 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राम मंदिर के 191 फीट शिखर पर ध्वजारोहण
Culture

कलश यात्रा के साथ होगी भव्य शुरुआत, 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राम मंदिर के 191 फीट शिखर पर ध्वजारोहण

November 20, 2025
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही कार्तिक पूर्णिमा, इस साल विशेष संयोग बना रहा इसे और पावन
Culture

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही कार्तिक पूर्णिमा, इस साल विशेष संयोग बना रहा इसे और पावन

November 7, 2025
धनतेरस की रात इन स्थानों पर अवश्य जलाएं दीपक, जानें दीये जलाने का शुभ मुहूर्त और मंत्र
Culture

धनतेरस की रात इन स्थानों पर अवश्य जलाएं दीपक, जानें दीये जलाने का शुभ मुहूर्त और मंत्र

October 18, 2025
दीपावली से पहले देश भर में दीपोत्सव की धूम
Culture

दीपावली से पहले देश भर में दीपोत्सव की धूम

October 18, 2025
Next Post
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

एप्पल कंपनी नए साल में 20 से अधिक नए डिवाइस पेश करेगी,

एप्पल कंपनी नए साल में 20 से अधिक नए डिवाइस पेश करेगी,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा अब भारत घुसकर मारता है कांग्रेस को बताना चाहिए किसके दबाव में कार्रवाई नहीं की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा अब भारत घुसकर मारता है कांग्रेस को बताना चाहिए किसके दबाव में कार्रवाई नहीं की

October 8, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव : नेताओं की रैलियों से गरमाई सियासत, योगी आदित्यनाथ बोले – घुसपैठियों की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांटेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव : नेताओं की रैलियों से गरमाई सियासत, योगी आदित्यनाथ बोले – घुसपैठियों की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांटेंगे

November 3, 2025
देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर 30 स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर 30 स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

November 3, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
  • दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
  • नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
  • देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News