Thursday, February 19, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

हसीन जहां की कोर्ट से अपील, शमी के खिलाफ केस कोलकाता से दिल्ली ट्रांसफर करवाने की मांग

Abhishek by Abhishek
February 19, 2026
Reading Time: 1 min read
0
हसीन जहां की कोर्ट से अपील, शमी के खिलाफ केस कोलकाता से दिल्ली ट्रांसफर करवाने की मांग

नई दिल्ली, 18 फरवरी  मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की याचिका पर सुप्रीम
कोर्ट ने मोहम्मद शमी को नोटिस जारी किया है। हसीन जहां ने घरेलू हिंसा और गुजाराभत्ता से जुड़े
मामले को कोलकाता से दिल्ली ट्रांसफर किए जाने की मांग की है।
हसीन जहां ने अर्जी में कहा है कि वह अपनी बेटी की अच्छी शिक्षा के लिए दिल्ली शिफ्ट हो गई हैं।
इस वजह से वह पश्चिम बंगाल में होने वाली अदालती सुनवाई में शामिल नहीं हो पाएंगी।
हसीन जहां की तरफ से कहा गया है कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी देशभर में घूमते हैं और इसलिए उनके
पास दिल्ली में केस लड़ने के लिए काफी रिसोर्स और तरीके हैं। उनका परिवार भी उत्तर प्रदेश में रहता है,
जो कोलकाता के मुकाबले दिल्ली के ज्यादा पास है।
कुछ महीनों पहले ही हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में ही एक याचिका दाखिल कर अपने और बेटी के लिए
गुजारा भत्ता 4 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति माह करने की गुहार लगाई थी। उस पर सुप्रीम
कोर्ट ने नोटिस जारी कर मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब देने को कहा है।

RELATED POSTS

शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन

बंगलादेश के नये विदेश मंत्री बने खलीलुर रहमान: अराकान कॉरिडोर पर संकेत?

खुद की गाड़ी में ही चलेंगे प्रधानमंत्री रहमान, अपने पैसों से भरवायेंगे पेट्रोल

मोहम्मद शमी ने अप्रैल 2014 में हसीन जहां के साथ निकाह किया था, जिसके बाद जुलाई 2015 में
उनकी बेटी का जन्म हुआ। साल 2018 में हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का
आरोप लगाया। इसके साथ ही शमी पर मैच फिक्सिंग के साथ अन्य महिलाओं से संबंध रखने का भी
आरोप लगाया।
यह मामला जादवपुर थाने में आईपीसी की धाराओं 498ए, 328, 307, 376, 325 और 34 के तहत दर्ज
हुआ था। इसके साथ ही, भरण-पोषण के लिए उन्होंने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 125 के
तहत भी याचिका दायर की।
मोहम्मद शमी फिलहाल रणजी ट्रॉफी में व्यस्त हैं, जहां उन्होंने हाल ही में बंगाल की ओर से खेलते हुए
जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में कुल 9 विकेट हासिल किए थे।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन
स्वास्थ्य

शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन

February 19, 2026
बंगलादेश के नये विदेश मंत्री बने खलीलुर रहमान: अराकान कॉरिडोर पर संकेत?
स्वास्थ्य

बंगलादेश के नये विदेश मंत्री बने खलीलुर रहमान: अराकान कॉरिडोर पर संकेत?

February 19, 2026
खुद की गाड़ी में ही चलेंगे प्रधानमंत्री रहमान, अपने पैसों से भरवायेंगे पेट्रोल
स्वास्थ्य

खुद की गाड़ी में ही चलेंगे प्रधानमंत्री रहमान, अपने पैसों से भरवायेंगे पेट्रोल

February 19, 2026
डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे के महत्व पर जोर देने के लिए अमेरिका मॉरीशस वार्ता
स्वास्थ्य

डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे के महत्व पर जोर देने के लिए अमेरिका मॉरीशस वार्ता

February 19, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम को ‘बीबीसी स्टार परफॉर्मर्स ऑफ द ईयर 2025’ सम्मान
स्वास्थ्य

भारतीय महिला कबड्डी टीम को ‘बीबीसी स्टार परफॉर्मर्स ऑफ द ईयर 2025’ सम्मान

February 19, 2026
अरुंधति के चार विकेट से पता चलता है कि वह कितनी मेहनती हैं: आविष्कार साल्वी
स्वास्थ्य

अरुंधति के चार विकेट से पता चलता है कि वह कितनी मेहनती हैं: आविष्कार साल्वी

February 19, 2026
Next Post
पीयूष चावला ने बताया, क्यों अभिषेक शर्मा की फॉर्म नहीं है चिंता का विषय

पीयूष चावला ने बताया, क्यों अभिषेक शर्मा की फॉर्म नहीं है चिंता का विषय

मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम का अभियान बहुत खराब रहा: पोंटिंग

मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम का अभियान बहुत खराब रहा: पोंटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर

February 12, 2026
सीजीपीएससी-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

सीजीपीएससी-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

February 12, 2026
विजेंद्र गुप्ता 36 यूपीएससी-योग्य युवा अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा

विजेंद्र गुप्ता 36 यूपीएससी-योग्य युवा अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा

February 11, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन
  • बंगलादेश के नये विदेश मंत्री बने खलीलुर रहमान: अराकान कॉरिडोर पर संकेत?
  • खुद की गाड़ी में ही चलेंगे प्रधानमंत्री रहमान, अपने पैसों से भरवायेंगे पेट्रोल
  • डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे के महत्व पर जोर देने के लिए अमेरिका मॉरीशस वार्ता

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News