अनूपपुर 10 फरवरी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार से माध्यमिक शिक्षा मंडल
की हायर सेकंडरी की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई। परीक्षा के संचालन के लिए 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,
जिसमे हायर सेकेंडरी की परीक्षा में जिले भर में 6 हजार 126 परीक्षार्थियों के विरुद्ध 5 हजार 979
परीक्षार्थीयों ने अंग्रेजी विषय की उपस्थित रहें। 147 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकल प्रकरण की संख्या
निरंक रही। पहले ही दिन जिला पंचायत सीईओ ने दो परीक्षा केन्द्रो का किया आकस्मिक निरीक्षण
किया।
जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं बोर्ड के अंग्रेजी विषय की
परीक्षा में 5 हजार 979 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें 5873 नियमित एवं 441 स्वाध्यायी परीक्षार्थी हैं।
हाई स्कूल की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी। हाईस्कूल में 7850 परीक्षार्थी दर्ज हैं जिसमें 7552
नियमित एवं 333 स्वाध्यायी -परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिले भर के 13 थानों तथा पुलिस चौकी में परीक्षा के प्रश्न पत्र सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को
प्रश्नपेत्र परीक्षा केंद्रों में पहुंचाए गयें। नकल प्रकरण को रोकने के लिए हर विकासखंड में एक उड़न दस्ता
दल गठित किया गया हैं। तहसीलदार और विकासखंड शिक्षा अधिकारी इसके प्रभारी अधिकारी नियुक्त
किए गए हैं। इसके साथ ही जिला स्तर पर तीन टीम गठित की गई हैं। एक टीम में सहायक आयुक्त,












