दिल्ली सरकार को इस वित्तीय वर्ष में पिछले 6 महीने में अभी तक 22000 करोड रुपए से अधिक का राजस्व मिला है जबकि पिछले साल इसी समय 21000 करोड़ के करीब राजस्व मिला था , इस हिसाब से पिछले वर्ष से इस वर्ष अधिक राजस्व मिला है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार को इस वित्तीय वर्ष में पहले 6 महीना में जीएसटी से 22000 करोड रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है , जीएसटी दरों में कमी के बावजूद पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक राजस्व मिला है सरकार ने जीएसटी वसूली का लक्ष्य बढ़ाकर 48500 करोड रुपए रखा है ।
केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से कई वस्तुओ पर जीएसटी में भारी कटौती की है जिसे 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू कर दिया गया है उसके बाद के बाजार में बहुत अच्छी स्थिति देखी जा रही है दिल्ली की स्थिति पर गौर करें तो पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अभी तक जीएसटी से दिल्ली सरकार को राजस्व में 16.15% की वृद्धि हुई है ।
कई प्रमुख वस्तुओं पर जीएसटी काम किए जाने से यह समझा जा रहा है कि इस वर्ष जीएसटी में वृद्धि हो सकती है दिल्ली सरकार ने इस वर्ष जीएसटी की वसूली का लक्ष्य पिछले वर्ष की अपेक्षा 5000 करोड़ बढ़कर 48500 करोड़ का रख दिया है ।












