Saturday, February 7, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home देश

विदेश मंत्री जयशंकर ने वाशिंगटन में अपने समकक्ष मार्को रुबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की

Abhishek by Abhishek
February 6, 2026
Reading Time: 1 min read
0
विदेश मंत्री जयशंकर ने वाशिंगटन में अपने समकक्ष मार्को रुबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की

वाशिंगटन/नई दिल्ली,  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री
मार्को रूबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के साथ अलग-अलग बैठकें कीं, जिसमें भारत-अमेरिका
रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर व्यापक चर्चा हुई।

RELATED POSTS

घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित: रिपोर्ट

बांग्लादेश: चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, एक बच्चे समेत पांच घायल

मास्को: रूसी जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रूबियो से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर
लिखा, “आज दोपहर अमेरिकी सीनेटर रूबियो से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमारी द्विपक्षीय सहयोग
एजेंडा व क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी
के जिन पहलुओं पर चर्चा हुई, उनमें व्यापार, ऊर्जा, परमाणु, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और टेक्नोलॉजी
शामिल थे। अपने साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मैकेनिज्म की जल्द मीटिंग्स पर
सहमति बनी।”
विदेश विभाग के एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण खनिजों की खोज, खनन और
प्रसंस्करण पर द्विपक्षीय सहयोग को औपचारिक रूप देने पर चर्चा की। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जो
भारत-अमेरिका आर्थिक और रणनीतिक संबंधों का एक केंद्रीय स्तंभ बनकर उभरा है।
यह बैठक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दुनिया के दो सबसे बड़े
लोकतंत्रों के बीच बाधाओं को कम करने और बाजार पहुंच का विस्तार करने के उद्देश्य से एक
व्यापार समझौते की घोषणा के एक दिन बाद हुई। बयान में कहा गया है कि सेक्रेटरी रूबियो और
मंत्री जयशंकर ने समझौते का स्वागत किया। उन्होंने नए आर्थिक अवसरों को खोलने और साझा
ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों लोकतंत्रों के एक साथ काम करने के महत्व पर जोर
दिया।
चर्चा में साझेदारी के क्षेत्रीय और बहुपक्षीय आयामों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। रूबियो और
जयशंकर ने सुरक्षा संवाद के माध्यम से द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की
अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए अपनी बैठक समाप्त की। उन्होंने स्वीकार किया कि एक
समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।
इससे पहले, एस जयशंकर ने वाशिंगटन में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से भी मुलाकात की।
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में स्कॉट बेसेंट के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर की। विदेश मंत्री ने ‘एक्स’
पोस्ट में लिखा, “वाशिंगटन में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से मिलकर खुशी हुई। भारत-
अमेरिका आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर उपयोगी चर्चा हुई।”

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित: रिपोर्ट
देश

घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित: रिपोर्ट

February 6, 2026
बांग्लादेश: चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, एक बच्चे समेत पांच घायल
देश

बांग्लादेश: चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, एक बच्चे समेत पांच घायल

February 6, 2026
मास्को: रूसी जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
देश

मास्को: रूसी जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

February 6, 2026
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता
देश

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

February 6, 2026
विदेश मंत्री जयशंकर ने वाशिंगटन में अपने समकक्ष मार्को रुबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की
देश

विदेश मंत्री जयशंकर ने वाशिंगटन में अपने समकक्ष मार्को रुबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की

February 6, 2026
अमेरिका के साथ तनातनी के बीच ईरान का दावा- सेना का ड्रोन समुद्र में मिशन पूरा करके लौटा
देश

अमेरिका के साथ तनातनी के बीच ईरान का दावा- सेना का ड्रोन समुद्र में मिशन पूरा करके लौटा

February 6, 2026
Next Post
सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल में एसआईआर के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल में एसआईआर के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई

दिल्ली में बुधवार की सुबह कोहरे ने आम जनजीवन पर डाला असर, ट्रैफिक बाधित

दिल्ली में बुधवार की सुबह कोहरे ने आम जनजीवन पर डाला असर, ट्रैफिक बाधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

रावण की जन्मस्थली है बिसरख जहां दशहरे के दिन मनाया जाता है शोक

रावण की जन्मस्थली है बिसरख जहां दशहरे के दिन मनाया जाता है शोक

October 4, 2025
’आखिरी पल में हैवर्ट्ज का गोल, आर्सेनल आठ साल बाद काराबाओ कप फाइनल में पहुंचा

’आखिरी पल में हैवर्ट्ज का गोल, आर्सेनल आठ साल बाद काराबाओ कप फाइनल में पहुंचा

February 5, 2026
वर्ल्ड चैंपियन सम्राट राणा, वर्ल्ड कप फाइनल चैंपियन सुरुचि सिंह,

वर्ल्ड चैंपियन सम्राट राणा, वर्ल्ड कप फाइनल चैंपियन सुरुचि सिंह,

February 6, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • यूक्रेन वार्ता के बाद अमेरिका और रूस फिर से सैन्य संवाद शुरू करने पर सहमत
  • राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दिसंबर में दोषी ठहराए जाने के बाद सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।
  • रूस ने अंतिम परमाणु हथियार संधि की अवधि समाप्त होने पर खेद जताया, ट्रंप नयी संधि के इच्छुक
  • फिलीपीन में उष्णकटिबंधीय तूफान से चार की मौत, हजारों विस्थापित

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News