प्रयागराज, ब्रह्माकुमारीज के पंचशिला कॉलोनी, सिविल लाइन सेवा केंद्र में
रविवार को शिव जयंती का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने प्रतिज्ञा करते हुए कहा कि हम
संकल्प करते हैं कि शुभकामना और शुभभावना द्वारा स्वयं और सर्व को संतुष्ट करेंगे। भोलेनाथ
शिव बाबा को राजी कर चिंता और व्यर्थ चिंतन से मुक्त रहेंगे, हर समस्या का समाधान कर
समाधान मूर्ति बनेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारीज की क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी मनोरमा दीदी रही। सिविल
लाइन सेंटर इंचार्ज सुधा दीदी ने अतिथियों को आत्मा स्मृति का तिलक देकर गुलदस्ता भेंट किया।
मनोरमा दीदी ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद शिव ध्वज फहराया। इस दौरान भाई-बहनों ने शिव संदेश
गुब्बारे में बांधकर आसमान में उड़ाया।
ब्रह्माकुमारी श्रद्धा दीदी ने कहा कि शिव का जन्मदिन नहीं, अवतरण होता है, इसलिए शिव मंदिर
में शिव बाबा को ऊपर से उतारा जाता है, बाकी देवी देवताओं को गेट से प्रवेश कराया जाता है
क्योंकि उनका जन्म होता है। सिविल लाइन सेंटर के अलावा कीडगंज, नैनी, झलवा, मुट्ठीगंज











