Tuesday, February 10, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

भाजपा के इशारे पर फार्म 7 भरवाकर पीडीए के काटे जा रहे वोट : अखिलेश यादव

Abhishek by Abhishek
February 9, 2026
0
भाजपा के इशारे पर फार्म 7 भरवाकर पीडीए के काटे जा रहे वोट : अखिलेश यादव

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी मुख्यालय लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर मतदाता सूची से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक)
वोट काटने के आरोप लगाए। उन्होंने चुनाव आयोग से फॉर्म 7 न भरवाने की मांग की।
अखिलेश ने कहा कि मतदाता सूची के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम
से बिहार का चुनाव भाजपा ने जीत लिया। बंगाल में भी यही कोशिश कर रही है। वहां मजबूरी में
भाजपा की काली करतूत के खिलाफ काला कोट पहनना पड़ा।
आज हमारे साथ नंदलाल हैं, ये वही नंदलाल हैं जिनके भारतीय जनता पार्टी ने फॉर्म 7 पर दस्तखत
कराए थे। जबकि वो दस्तख़त करता ही नहीं है बल्कि अंगूठा लगाता है। नंदलाल की इस बहादुरी के
लिए हम लोग एक लाख रुपये और लोकतंत्र को बचाने के लिए दे रहे हैं। ये अपने घर पर मंदिर का
निर्माण कर रहे हैं, हम समाजवादी लोग इनके मंदिर को बनाने में भी सहयोग करेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि चुनाव आयोग फॉर्म 7 भरवाना बंद करे। जिस सरकार
से कोई उम्मीद न हो, उनके आखिरी बजट से क्या उम्मीद होगी। भारतीय जनता पार्टी की हर काली
करतूत, हर बेइमानी पकड़ी जा रही है। आप सिस्टम को खत्म कर रहें, इसका मतलब आप लोकतंत्र
को खत्म कर रहे हैं। बीएलओ अपनी नौकरी बचाने के लिए लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे।
सपा अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि पूर्व विधायक अरुण वर्मा जैसे सभी जागरूक और सक्रिय पीडीए
प्रहरियों और उनके सभी सहयोगियों का अभिनंदन जो ‘लोकतंत्र सेनानी’ के रूप में, इतिहास में दर्ज़
होने लायक अपनी सजग भूमिका बख़ूबी निभा रहे हैं। वे सभी सच्चे पत्रकार भी प्रशंसा के हक़दार हैं
जो लोकतंत्र को बचाने में लगे हैं, उन सबका भी अभिनंदन। इस दौरान वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव,
राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, आशु मलिक आदि उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

मीरजापुर में ट्रैक्टर की टक्कर से राजगीर मिस्त्री की मौत

बाइकों की भिड़ंत के बाद पिकअप से कुचलकर एक युवक की मौत

मुरादाबाद में नए मतदाता बनने के लिए 98 हजार लोगों ने जमा किए फार्म छह

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

मीरजापुर में ट्रैक्टर की टक्कर से राजगीर मिस्त्री की मौत
स्वास्थ्य

मीरजापुर में ट्रैक्टर की टक्कर से राजगीर मिस्त्री की मौत

February 9, 2026
स्वास्थ्य

बाइकों की भिड़ंत के बाद पिकअप से कुचलकर एक युवक की मौत

February 9, 2026
मुरादाबाद में नए मतदाता बनने के लिए 98 हजार लोगों ने जमा किए फार्म छह
स्वास्थ्य

मुरादाबाद में नए मतदाता बनने के लिए 98 हजार लोगों ने जमा किए फार्म छह

February 9, 2026
जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, पांच घायल, हॉस्पिटल में भर्ती
स्वास्थ्य

जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, पांच घायल, हॉस्पिटल में भर्ती

February 9, 2026
सिविल लायर्स फोरम के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
स्वास्थ्य

सिविल लायर्स फोरम के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

February 9, 2026
सीतापुर, 08 फरवरी  प्रदेश के जनपद सीतापुर के अटरिया
स्वास्थ्य

सीतापुर, 08 फरवरी प्रदेश के जनपद सीतापुर के अटरिया

February 9, 2026
Next Post
वृहद मेगा स्वास्थ्य कैंप के साथ गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का समापन, 5,2000 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

वृहद मेगा स्वास्थ्य कैंप के साथ गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का समापन, 5,2000 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

वाराणसी में राधिका देवी की पुण्यतिथि पर 121 ब्राह्मणों ने किया महारुद्राभिषेक

वाराणसी में राधिका देवी की पुण्यतिथि पर 121 ब्राह्मणों ने किया महारुद्राभिषेक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

करण सिंह और रित्विक बोल्लीपल्ली ने गुरुवार शाम को अपना ट्रेनिंग सेशन शुरू किया,

करण सिंह और रित्विक बोल्लीपल्ली ने गुरुवार शाम को अपना ट्रेनिंग सेशन शुरू किया,

February 6, 2026
’आखिरी पल में हैवर्ट्ज का गोल, आर्सेनल आठ साल बाद काराबाओ कप फाइनल में पहुंचा

’आखिरी पल में हैवर्ट्ज का गोल, आर्सेनल आठ साल बाद काराबाओ कप फाइनल में पहुंचा

February 5, 2026
बिहार के फाइनल वोटर लिस्ट से कट गए 48 लाख नाम , 7.41 करोड़ मतदाता चयन करेंगे बिहार की सरकार

बिहार के फाइनल वोटर लिस्ट से कट गए 48 लाख नाम , 7.41 करोड़ मतदाता चयन करेंगे बिहार की सरकार

October 2, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • मीरजापुर में ट्रैक्टर की टक्कर से राजगीर मिस्त्री की मौत
  • बाइकों की भिड़ंत के बाद पिकअप से कुचलकर एक युवक की मौत
  • मुरादाबाद में नए मतदाता बनने के लिए 98 हजार लोगों ने जमा किए फार्म छह
  • जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, पांच घायल, हॉस्पिटल में भर्ती

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News