वाराणसी, वाराणसी में रामापुरा क्षेत्र स्थित रानी भवानी बालिका विद्यालय में
समिति अध्यक्ष राजीव पाण्डेय की मां स्वर्गीय राधिका देवी की 21 वीं पुण्यतिथि पर 121 ब्राह्मणों
ने शमी के पौधे के समक्ष महारुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर विद्यालय समिति के पदाधिकारी एवं
परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
रविवार को महारुद्राभिषेक के बाद समिति अध्यक्ष राजीव पाण्डेय ने बताया कि माता राधिका देवी का
स्वर्गवास वर्ष 2005 में हुआ। विद्यालय की वर्तमान स्थिति में माता जी की भूमिका मार्गदर्शन देने
की रही थी। मैं बड़ा पुत्र हूँ, विद्यालय के कार्य में जुटा हूँ। माता जी की स्मृति में भगवानपुर में
राधिका देवी बालिका विद्यालय संचालित है। दूसरे स्थान पर पुत्र संजीव पाण्डेय, जो सॉफ्टवेयर
अभियंता के रूप में देश की राजधानी में अपनी सेवा दे रहे हैं। तीसरे पुत्र सुजीत पाण्डेय भी स्वयं का
एक विद्यालय देवरिया में चलाते हैं और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं। तीनों पुत्रों की ओर से हर साल माता
की स्मृति में महारुद्राभिषेक का आयोजन कराया जाता है।











