Thursday, February 12, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

तलाकशुदा बेटी को भी मिलेगी पारिवारिक पेंशन,

Abhishek by Abhishek
February 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0
तलाकशुदा बेटी को भी मिलेगी पारिवारिक पेंशन,

भोपाल, 10 फरवरी  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को
मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में राज्य के पेंशन नियमों में एक ऐतिहासिक संशोधन को मंजूरी
दी गई है। इस निर्णय के तहत अब तलाकशुदा बेटियां भी अपने माता-पिता की परिवार पेंशन की पात्र
होंगी।
प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि
मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली का कार्यान्वयन) नियम 2026 तथा मध्य
प्रदेश सिविल सेवा (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत उपदान का संदाय) नियम 2026 का अनुमोदन
किया गया है। अनुमोदन अनुसार यह नियम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील होंगे। नियम के प्रकाशन के
लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रमुख नवीन प्रावधान अंतर्गत अभिदाता की मृत्यु की दशा में परिवार पेंशन का
प्रावधान किया गया है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और ई-सेवा पुस्तिका संबंधी प्रावधान किया गया है। केन्द्र
तथा मध्य प्रदेश शासन की पूर्व सेवाओं को जोड़ा जायेगा। निलम्बन अवधि में अभिदाता तथा नियोक्‍ता
के अंशदान का प्रावधान किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए विस्तृत एवं
स्पष्ट प्रक्रिया, अंशदान की दर, गणना एवं विलंब की स्थिति में उत्तरदायित्व निर्धारण के साथ
सेवानिवृत्ति, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, त्यागपत्र एवं मृत्यु की दशा में निकास प्रावधान किया गया है।
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत आने वाले शासकीय सेवकों के लिए उपदान की पात्रता निर्धारण एवं
भुगतान की सुस्पष्ट प्रक्रिया होगी। विभागीय जांच (सेवा निवृत्ति उपरांत) आदेश के संदर्भ में उपदान से
वसूली संभव होगी। विभागीय जांच की अवधि में नियोक्‍ता के अंशदान का भुगतान रोका जाना,
सेवानिवृत्ति के तीन माह पूर्व अभिदाता अंशदान रोका जाना और सेवानिवृत्ति उपरांत विभागीय जांच
संस्थित किये जाने का प्रावधान के साथ नियमों के निवर्तन और शिथिलीकरण के संबंध में राज्य शासन
की शक्ति के प्रावधान शामिल है।स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति अनुसार जनजातीय कार्य विभाग की पीवीटीजी आहार अनुदान
योजना के लिए 2,350 करोड़ रुपये, एकीकृत छात्रावास योजना के लिए 1,703 करोड़ 15 लाख रुपये,
सीएम राइज विद्यालय योजना के लिए 1,416 करोड़ 91 लाख रुपये, आवास सहायता योजना के लिए
1,110 करोड़ रुपये के साथ ही माध्यमिक शिक्षा मण्डल को शुल्क की प्रतिपूर्ति, अनुसूचित जाति
जनजाति के अभ्‍यार्थियों को छात्रवृत्ति, कक्षा-9वीं की छात्रवृत्ति के लिए 522 करोड़ 8 लाख रुपये की
स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास की मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा
योजना के लिए 31 करोड़ 3 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय
में वंदे-मातरम् गायन के साथ आरंभ हुई।
अविद्युतीकृत घरों एवं शासकीय संस्थानों के विद्युतीकरण के लिए 366 करोड़ 72 लाख रुपये की
स्वीकृतिउन्होंने बताया कि मंत्रि-परिषद ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान
अन्तर्गत विद्युत अधोसंरचना विस्तार द्वारा 63 हजार 77 अविद्युतीकृत घरों एवं 650 अविद्युतीकृत
शासकीय संस्थानों के विद्युतीकरण के लिए 366 करोड़ 72 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें
केन्द्र शासन से अनुदान राशि 220 करोड़ 03 लाख रुपये तथा राज्य शासन का अंश 146 करोड़ 69
लाख रुपये का भार आयेगा। इसके अतिरिक्त (म.प्र. ऊर्जा विकास निगम द्वारा) 8 हजार 521 घरों को
ऑफ-ग्रिड से विद्युतीकरण के लिए अनुमानित लागत 97 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
योजना में विद्युतीकरण से संबंधित वितरण प्रणाली निर्माण के लिए योजना लागत की शेष राशि (केन्द्र
से प्राप्त अनुदान को छोड़कर) राज्य शासन द्वारा राज्य की वितरण कंपनियों को अंश-पूंजी के रूप में
उपलब्ध कराई जायेगी। म.प्र. ऊर्जा विकास निगम द्वारा किए जाने वाले ऑफ ग्रिड विद्युतीकरण (सोलर
+ बैटरी) के लिए योजना के समस्त व्यय का वहन राज्य शासन द्वारा किया जायेगा।
अनुमोदन अनुसार भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार वितरण कंपनी स्तर पर निर्धारित
सीलिंग कॉस्ट का पालन करते हुए, 2 लाख रुपये प्रति घर तक अनुमानित लागत वाली बसाहटों में
राज्य की विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा विद्युत अधोसंरचना निर्माण कर ऑन-लाइन प्रणाली से
विद्युतीकरण किया जायेगा। खेतों पर बने घरों के साथ ही 5 घरों से छोटी बसाहटें एवं ऐसी दूरस्थ
बसाहटें, जहाँ विद्युतीकरण की औसत लागत रूपये 2 लाख प्रति घर से अधिक है, उनमें म.प्र. ऊर्जा
विकास निगम द्वारा 1 किलोवाट क्षमता के ऑफ-ग्रिड प्रणाली (सोलर + बैटरी) से विद्युतीकरण किया
जायेगा।
न्यायालय के आईटी संवर्ग में कार्यरत कर्मचारियों को एक बार के लिए आयु सीमा में पाँच वर्ष की छूट
की स्वीकृतिमंत्री काश्यप ने बताया कि मंत्रि-परिषद द्वारा उच्च न्यायालय और जिला न्यायालय के आई
टी संवर्ग में कार्यरत कर्मचारियों को तकनीकी संवर्ग की प्रचलित और भावी भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेने
के लिए सिर्फ एक बार के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट की स्वीकृति प्रदान की गई। वर्तमान में
अनारक्षित वर्ग के लिए 40 वर्ष और आरक्षित वर्ग के लिए 45 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित है।

RELATED POSTS

बलौदाबाजार : निजी हॉटल सहित अन्य आवासीय इकाइयों का टूरिज्म बोर्ड के साथ कराना होग़ा पंजीयन

जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर

सीजीपीएससी-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

बलौदाबाजार : निजी हॉटल सहित अन्य आवासीय इकाइयों का टूरिज्म बोर्ड के साथ कराना होग़ा पंजीयन
स्वास्थ्य

बलौदाबाजार : निजी हॉटल सहित अन्य आवासीय इकाइयों का टूरिज्म बोर्ड के साथ कराना होग़ा पंजीयन

February 12, 2026
जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर
स्वास्थ्य

जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर

February 12, 2026
सीजीपीएससी-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को
स्वास्थ्य

सीजीपीएससी-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

February 12, 2026
भरतपुर में लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
स्वास्थ्य

भरतपुर में लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026
जोधपुर में पटवारी 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
स्वास्थ्य

जोधपुर में पटवारी 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026
महासमुंद : कलेक्टर ने विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर परीक्षा के भय को दूर करने पर दिया जाेर
स्वास्थ्य

महासमुंद : कलेक्टर ने विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर परीक्षा के भय को दूर करने पर दिया जाेर

February 12, 2026
Next Post
मप्र में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हुई बैठक

मप्र में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हुई बैठक

मप्र के इंदौर में दूषित पानी से दो और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हुई

मप्र के इंदौर में दूषित पानी से दो और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

एआईआईए ने कैशलेस ईलाज के लिए जनरल इंश्योरेंस काउंसिल के साथ किया करार

एआईआईए ने कैशलेस ईलाज के लिए जनरल इंश्योरेंस काउंसिल के साथ किया करार

February 11, 2026
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने भाजपा नेताओं संग की बैठक, ‘जय एनडीए, जय बिहार’ नारे से गरमाया चुनावी माहौल

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने भाजपा नेताओं संग की बैठक, ‘जय एनडीए, जय बिहार’ नारे से गरमाया चुनावी माहौल

October 30, 2025
वंदे मातरम’ के 150 वर्ष ,  राष्ट्रगौरव और एकता का प्रतीक बना अमर गीत

वंदे मातरम’ के 150 वर्ष , राष्ट्रगौरव और एकता का प्रतीक बना अमर गीत

November 7, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • बलौदाबाजार : निजी हॉटल सहित अन्य आवासीय इकाइयों का टूरिज्म बोर्ड के साथ कराना होग़ा पंजीयन
  • जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर
  • सीजीपीएससी-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को
  • भरतपुर में लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News