Thursday, February 12, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

मप्र के इंदौर में दूषित पानी से दो और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हुई

Abhishek by Abhishek
February 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0
मप्र के इंदौर में दूषित पानी से दो और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हुई

इंदौर, 10 फरवरी  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से दो और
लोगों की मौत हो गई। यहां 75 साल के बुजुर्ग शालिग्राम ठाकुर ने सोमवार रात और दो साल की बच्ची
रिया प्रजापति ने मंगलवार को सुबह दम तोड़ दिया। इसके बाद इंदौर में दूषित पानी से मरने वालों की
संख्या 35 हो गई है।
शालिग्राम की बेटी मोना बघेल ने बताया कि गत 2 जनवरी को उलटी-दस्त के कारण उनके पिता को
शेल्बी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां से उन्हें आराम नहीं मिलने पर बॉम्बे अस्पताल में रेफर
कर दिया गया था, जहां वे वेंटिलेटर पर ही थे। मंगलवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजन का कहना है कि 18 साल पहले उन्हें लकवा हुआ था। इसके अलावा उन्हें कोई तकलीफ नहीं
थी। वहीं, बॉम्बे अस्पताल के जनरल मैनेजर राहुल पाराशर ने बताया कि मरीज को शुरू से ही कार्डियक
की तकलीफ थी।
दो साल की बच्ची रिया पिता सूरज प्रजापति ने बताया कि उनकी बेटी को 27 दिसंबर को उलटी-दस्त के
कारण एक निजी अस्पताल में दिखाया था। इसके बाद हालत ठीक हुई, लेकिन बाद में फिर बिगड़ती
गई। बच्ची के लिवर में तकलीफ बताई गई थी करीब 15 दिन पहले रिया को चाचा नेहरू अस्पताल में
भर्ती किया गया था। यहां उसके लिवर में तकलीफ बताई गई थी। इसके बाद उसे सुपर स्पेशियालिटी
हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां करीब 5 दिन बाद आज मंगलवार सुबह 4:30 बजे उसकी मौत हुई।
परिजन का आरोप है कि दूषित पानी के कारण ही तबीयत बिगड़ी। उसका असर लिवर तक हुआ।
गौरतलब है कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की सप्लाई के बाद फैली बीमारी से 26 दिसंबर को
मौत हुई थी। इसके बाद यहां मौत का सिलसिला लगातार जारी है। इंदौर में हुई इन दो मौतों के बाद
मृतकों का आंकड़ा 35 पहुंच गया है। मृतकों में उर्मिला यादव (69), नंदलाल पाल (75), उमा कोरी (31),
मंजूला (74), ताराबाई कोरी (60), गोमती रावत (50), सीमा प्रजापत (50), जीवन लाल बरेडे (80),
अव्यान साहू (5 माह), शंकर भाया (70), संतोष बिगोलिया (72), अरविंद लिखर (40), गीताबाईअशोक लाल पंवार (70), ओमप्रकाश शर्मा (69), हरकुंवर बाई (75), रामकली (47), सुमित्रा बाई (50),
श्रवण खुपराव (81), हीरालाल (65), सुनीता वर्मा (49), कमला बाई (59), भगवानदास (64), शुभद्राबाई
(78), हेमंत गायकवाड़ (51), विद्या बाई (82), बद्री प्रसाद (63), राजाराम बौरासी (75), खूबचंद (63),
लक्ष्मी रजक (62), एकनाथ सूर्यवंशी (75), अनिता कुशवाह (65) और अगलूराम यादव (70), शालिगराम
ठाकुर (75) और रिया प्रजापति (दो वर्ष) शामिल हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को दोनों मृतकों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए
हैं और लिखा है कि दूषित पानी से इंदौर के 35 लोगों की मौत हो गई। बड़े व्यथित मन से कहना पड़
रहा है कि 2 साल की बेटी रिया और 75 वर्ष के शालिग्राम ठाकुर जी का आज निधन हो गया। मैं
निःशब्द हूँ।

RELATED POSTS

सात साल से छलावा दे रहा 10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

राजस्थान बजट: 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, पर्यटन और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई घोषणाएं

राजस्थान के मौसम में बदलाव: बढ़ा तापमान, सर्दी धीरे-धीरे हुई कम

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

सात साल से छलावा दे रहा 10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
स्वास्थ्य

सात साल से छलावा दे रहा 10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

February 12, 2026
राजस्थान बजट: 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, पर्यटन और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई घोषणाएं
स्वास्थ्य

राजस्थान बजट: 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, पर्यटन और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई घोषणाएं

February 12, 2026
राजस्थान के मौसम में बदलाव: बढ़ा तापमान, सर्दी धीरे-धीरे हुई कम
स्वास्थ्य

राजस्थान के मौसम में बदलाव: बढ़ा तापमान, सर्दी धीरे-धीरे हुई कम

February 12, 2026
कोरबा : भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, एकात्म मानववाद के विचारों को बताया मार्गदर्शक
स्वास्थ्य

कोरबा : भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, एकात्म मानववाद के विचारों को बताया मार्गदर्शक

February 12, 2026
राजिम कुंभ कल्प : नंदीगण संग विराजित परमात्मा शिव की भव्य झांकी बनी आस्था का केंद्र
स्वास्थ्य

राजिम कुंभ कल्प : नंदीगण संग विराजित परमात्मा शिव की भव्य झांकी बनी आस्था का केंद्र

February 12, 2026
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक : होली से पहले किसानों को मिलेगा धान का एकमुश्त पैसा
स्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक : होली से पहले किसानों को मिलेगा धान का एकमुश्त पैसा

February 12, 2026
Next Post
आगरमालवाः 2 किलो से अधिक अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, 8.46 लाख का मशरूका जब्त

आगरमालवाः 2 किलो से अधिक अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, 8.46 लाख का मशरूका जब्त

उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

आम आदमी पार्टी के निशाने पर क्रिकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव

आम आदमी पार्टी के निशाने पर क्रिकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव

October 1, 2025
बड़े एक्शन का दौर: तौकीर के खिलाफ पुराने मामले की पूरी कहानी

बड़े एक्शन का दौर: तौकीर के खिलाफ पुराने मामले की पूरी कहानी

October 2, 2025
भाजपा के इशारे पर फार्म 7 भरवाकर पीडीए के काटे जा रहे वोट : अखिलेश यादव

भाजपा के इशारे पर फार्म 7 भरवाकर पीडीए के काटे जा रहे वोट : अखिलेश यादव

February 9, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • सात साल से छलावा दे रहा 10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
  • राजस्थान बजट: 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, पर्यटन और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई घोषणाएं
  • राजस्थान के मौसम में बदलाव: बढ़ा तापमान, सर्दी धीरे-धीरे हुई कम
  • कोरबा : भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, एकात्म मानववाद के विचारों को बताया मार्गदर्शक

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News