Thursday, February 12, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

मंदसौरः चिकित्सक की लापरवाही से माँ-बच्चों की मौत, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सेवा से पृथक करने की मांग

Abhishek by Abhishek
February 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0
मंदसौरः चिकित्सक की लापरवाही से माँ-बच्चों की मौत, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सेवा से पृथक करने की मांग

मन्दसौर, 10 फरवरी  मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी अंकित गेहलोत की पत्नी पूनम और
उनके दो नवजात शिशुओं की मृत्यु के मामले में महावीर फतेह करे सेवा संस्था (बालाजी ग्रुप) ने
मंगलवार को कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित नगर
के गणमान्य नागरिकों ने चिकित्सक पर लापरवाही, पीसी-पीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन और अवैध निजी
प्रैक्टिस के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें शासकीय सेवा से पृथक करने की मांग की है।
ग्रुप के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र मंगल बैरागी ने बताया कि पूनम पिछले 8 माह से डॉ. रितु शर्मा की देखरेख
में थीं। परिवार ने आरोप लगाया है कि 16 दिसंबर 2025 को गर्भ में दोनों शिशु जीवित थे, लेकिन
तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने बिना किसी पैथोलॉजिकल जांच के दवाइयां दीं, जिससे शरीर में संक्रमण
फैल गया। शिशुओं की धड़कन रुकने पर जब उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, तो वहां के स्टाफ
ने भी 3 घंटे तक पीड़िता को बेड उपलब्ध नहीं कराया और वह तड़पती रहीं। बाद में उदयपुर के जीवन
ज्योति हॉस्पिटल ले जाने पर पता चला कि एक शिशु की मौत 7 दिन पहले ही हो चुकी थी। संक्रमण
इतना फैल चुका था कि दूसरे शिशु और अंतत: माता पूनम को भी नहीं बचाया जा सका।
शासकीय चिकित्सक होते हुए भी निजी क्लीनिक चला रहीबालाजी ग्रुप ने ज्ञापन में यह भी मुद्दा उठाया कि डॉ. रितु शर्मा शासकीय चिकित्सक होते हुए भी निजी
क्लीनिक चला रही हैं। साथ ही, बिना रेडियोलॉजिस्ट के डिजिटल हस्ताक्षरित सोनोग्राफी रिपोर्ट देना
पीसी-पीएनडीटी एक्ट का सीधा उल्लंघन है। ज्ञापन में कहा कि मामले की गठित वर्तमान जांच समिति
केवल पीड़ित पक्ष के बयान ले रही है; दोषी डॉक्टर के बयान लेकर अविलंब रिपोर्ट पेश की जाए। तथा
डॉ. रितु शर्मा और संबंधित स्टाफ के विरुद्ध गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए। शासकीय
नियमों के विरुद्ध निजी प्रैक्टिस करने पर डॉक्टर को शासकीय सेवा से तत्काल पृथक किया जाए।
बालाजी ग्रुप ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस मामले में जल्द और निष्पक्ष कार्यवाही नहीं की,
तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपते समय हिम्मत डांगी, दिलीप शर्मा, विजय दुबेला, रूपनारायण मोदी, मंगल बैरागी, अंकित
गेहलोत, महेश मोदी, बालाजी ग्रुप नगर अध्यक्ष लोकेश ठाकुर, लोकेश सोनी, गणपत कुमावत, किशोर
सैनी, बलराम गेहलोत, मुकेश गेहलोत, नंदकिशोर राठौर, कपिल कच्छावा, योगेंद्र गेहलोत, हेमंत गेहलोत
सहित बड़ी संख्या में ग्रुप सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

RELATED POSTS

झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी

राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
स्वास्थ्य

‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा यूपी का बजट, हर वर्ग का होगा विकास: डिप्टी सीएम ब्रजेश
स्वास्थ्य

‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा यूपी का बजट, हर वर्ग का होगा विकास: डिप्टी सीएम ब्रजेश

February 11, 2026
इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में अमेरिका, ईरान और रूस के वॉरशिप होंगे एक ही कतार में, फिलीपींस और यूएई के वॉरशिप का होगा डेब्यू
स्वास्थ्य

इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में अमेरिका, ईरान और रूस के वॉरशिप होंगे एक ही कतार में, फिलीपींस और यूएई के वॉरशिप का होगा डेब्यू

February 11, 2026
तेलंगाना सरकार ने जीएचएमसी का पुनर्गठन कर उसे तीन नगर निगमों में बांटा
स्वास्थ्य

तेलंगाना सरकार ने जीएचएमसी का पुनर्गठन कर उसे तीन नगर निगमों में बांटा

February 11, 2026
Next Post
शिवपुरीः सायबर सेल की तत्परता से 90 हजार रुपये की ठगी राशि पीड़ित को वापस

शिवपुरीः सायबर सेल की तत्परता से 90 हजार रुपये की ठगी राशि पीड़ित को वापस

मप्रः भोपाल वृत्‍त के लगभग 3 लाख उपभोक्‍ताओं को जनवरी में दो करोड़ से अधिक की छूट

मप्रः भोपाल वृत्‍त के लगभग 3 लाख उपभोक्‍ताओं को जनवरी में दो करोड़ से अधिक की छूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

डब्ल्यूपीएल: फाइनल में पहुंचकर दिल्ली कैपिटल्स ने रच दिया इतिहास

डब्ल्यूपीएल: फाइनल में पहुंचकर दिल्ली कैपिटल्स ने रच दिया इतिहास

February 6, 2026
योगी सरकार की अयोध्या को एक और बड़ी सौगात, लंदन से आईं डबल डेकर बसों का नियमित संचालन शुरू

योगी सरकार की अयोध्या को एक और बड़ी सौगात, लंदन से आईं डबल डेकर बसों का नियमित संचालन शुरू

October 13, 2025
बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल पहुंचे भागलपुर, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जीत का दिया मंत्र

बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल पहुंचे भागलपुर, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जीत का दिया मंत्र

October 29, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
  • तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी
  • राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल
  • ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा यूपी का बजट, हर वर्ग का होगा विकास: डिप्टी सीएम ब्रजेश

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News