Thursday, February 12, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

शिवपुरीः सायबर सेल की तत्परता से 90 हजार रुपये की ठगी राशि पीड़ित को वापस

Abhishek by Abhishek
February 11, 2026
0
शिवपुरीः सायबर सेल की तत्परता से 90 हजार रुपये की ठगी राशि पीड़ित को वापस

शिवपुरी, 10 फरवरी  के शिवपुरी जिले में सायबर अपराध के मामलों पर प्रभावी
कार्रवाई करते हुए सायबर सेल ने एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। सायबर फ्रॉड का शिकार हुए
एक नागरिक को उसके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गई 90 हजार रुपये की राशि न्यायालयीन
प्रक्रिया के माध्यम से वापस दिलाई गई।
साइबर सेल द्वारा मंगलवार को जानकारी दी गई 20 जुलाई 2025 को न्यू कॉलोनी बैराढ़, शिवपुरी
निवासी राजेश कुमार गर्ग (50) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में
बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर उनके यूको बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल
लिए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने जिले में बढ़ते सायबर
अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह
जाट एवं उनकी टीम ने त्वरित जांच करते हुए फ्रॉड की गई राशि के बैंकिंग ट्रांजैक्शन का पता लगाया।
जांच में सामने आया कि ठगी की गई राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खातों में स्थानांतरित हुई थी।

RELATED POSTS

झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी

राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल

सायबर सेल ने तत्काल संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर राशि को होल्ड कराया। इसके पश्चात
न्यायालय के आदेश के आधार पर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई
गई। सायबर सेल की तत्परता और पेशेवर कार्रवाई से राहत पाकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय
पहुंचकर जिला पुलिस एवं सायबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सायबर अपराधों से बचाव हेतु सतर्कता बरतें तथा किसी
भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन लिंक पर प्रतिक्रिया देने से पूर्व सावधानी रखें। सायबर अपराध की
स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन 1930 अथवा स्थानीय सायबर सेल से संपर्क करें।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
स्वास्थ्य

झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

February 11, 2026
तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी
स्वास्थ्य

तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी

February 11, 2026
राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल
स्वास्थ्य

राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल

February 11, 2026
‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा यूपी का बजट, हर वर्ग का होगा विकास: डिप्टी सीएम ब्रजेश
स्वास्थ्य

‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा यूपी का बजट, हर वर्ग का होगा विकास: डिप्टी सीएम ब्रजेश

February 11, 2026
इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में अमेरिका, ईरान और रूस के वॉरशिप होंगे एक ही कतार में, फिलीपींस और यूएई के वॉरशिप का होगा डेब्यू
स्वास्थ्य

इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में अमेरिका, ईरान और रूस के वॉरशिप होंगे एक ही कतार में, फिलीपींस और यूएई के वॉरशिप का होगा डेब्यू

February 11, 2026
तेलंगाना सरकार ने जीएचएमसी का पुनर्गठन कर उसे तीन नगर निगमों में बांटा
स्वास्थ्य

तेलंगाना सरकार ने जीएचएमसी का पुनर्गठन कर उसे तीन नगर निगमों में बांटा

February 11, 2026
Next Post
मप्रः भोपाल वृत्‍त के लगभग 3 लाख उपभोक्‍ताओं को जनवरी में दो करोड़ से अधिक की छूट

मप्रः भोपाल वृत्‍त के लगभग 3 लाख उपभोक्‍ताओं को जनवरी में दो करोड़ से अधिक की छूट

भोपाल में किन्नर समुदाय का विरोध प्रदर्शन, जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप

भोपाल में किन्नर समुदाय का विरोध प्रदर्शन, जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

रूस ने अंतिम परमाणु हथियार संधि की अवधि समाप्त होने पर खेद जताया, ट्रंप नयी संधि के इच्छुक

रूस ने अंतिम परमाणु हथियार संधि की अवधि समाप्त होने पर खेद जताया, ट्रंप नयी संधि के इच्छुक

February 6, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राष्ट्रपति और राज्यपाल के पास बिल रोकने की अनिश्चित समय-सीमा नहीं, सहयोगी संघवाद पर जोर

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राष्ट्रपति और राज्यपाल के पास बिल रोकने की अनिश्चित समय-सीमा नहीं, सहयोगी संघवाद पर जोर

November 20, 2025
यूपी में आसान होगा आधार कार्ड बनवाना और बायोमैट्रिक अपडेट करवाना, सीएम योगी ने दिए नए निर्देश

यूपी में आसान होगा आधार कार्ड बनवाना और बायोमैट्रिक अपडेट करवाना, सीएम योगी ने दिए नए निर्देश

October 16, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
  • तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी
  • राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल
  • ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा यूपी का बजट, हर वर्ग का होगा विकास: डिप्टी सीएम ब्रजेश

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News