Thursday, February 12, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

– आयुष्मान योजना से उपचार में मध्य प्रदेश देश में प्रथम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Abhishek by Abhishek
February 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0
– आयुष्मान योजना से उपचार में मध्य प्रदेश देश में प्रथम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल, 10 फरवरी  मध्य प्रदेश में मातृ मृत्यु दर 173 से घटकर 142 और शिशु मृत्यु दर
41 से घटकर 37 हो गई है। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में मध्य प्रदेश देश के पांच शीर्ष राज्यों में शामिल
है। सिकल सेल उन्मूलन के लिए प्रदेश में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयुष्मान योजना के माध्यम
से उपचार में मध्य प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।
यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक से पहले
मंत्रियों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक संदेश मिला
है। एयर एंबुलेंस सेवा और राहवीर योजना के क्रियान्वयन में भी निरंतर प्रगति हो रही है।
गेहूं का समर्थन मूल्य गत वर्ष से 160 रुपये अधिक मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गेहूं का उपार्जन 7
फरवरी से आरंभ हो गया है, यह 7 मार्च तक जारी रहेगा। प्रदेश में 3186 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं।
गेहूं का समर्थन मूल्य गत वर्ष से 160 रुपये अधिक है। उन्होंने बताया कि धान का समर्थन मूल्य 2369
रुपये रखा गया है, जो पिछली बार की एमएसपी से अधिक है। प्रदेश में 51 लाख 74 हजार मीट्रिक टन
धान का उत्पादन हुआ। प्रदेश में 8 लाख 59 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया, जिसमें से 7
लाख 89 हजार से अधिक किसानों ने स्पॉट बुकिंग कर धान उत्पादन में अपना योगदान दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आह्वान किया कि सभी जिलों में विक्रमोत्सव और गुड़ी पड़वा का पर्व
उल्लास और उत्साह से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके तत्काल बाद प्रदेश में जल गंगा अभियान
आरंभ हो जाएगा जो 3 महीने तक जारी रहेगा। उन्होंने मंत्रीगण को अपने-अपने जिलों में अभियान की
गतिविधियों के व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश को नक्सलियों से मुक्त करने के उपलक्ष में 9 फरवरी को बालाघाट में आयोजित
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाकौशल क्षेत्र की कृषि कैबिनेट बालाघाट में की
जाएगी, जो पूरे क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा में लाने के संकल्प का प्रतीक होगी। उन्होंने बताया कि
प्रदेश को रेल के क्षेत्र में सिंगरौली जबलपुर ट्रेन की सौगात प्राप्त होने वाली है।
प्रदेश के सभी अभयारण्यों में करेंगे रेस्क्यू सेंटर की व्यवस्थामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में
वन्य जीव पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेस्क्यू सेंटर और जू एक साथ विकसित करने की
योजना है, इसके अंतर्गत जबलपुर और उज्जैन में गतिविधियां आरंभ हुई हैं। उन्होंने कहा कि जहां
अभयारण्य हैं वहां रेस्क्यू सेंटर की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने वन्य जीव पर्यटन को प्रोत्साहित
करने के लिये पर्यटन, वन और संस्कृति विभाग समन्वित रूप से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

RELATED POSTS

ओडिशा: बीजद ने राज्यपाल से 13 सरकारी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का आग्रह किया

कल से शुरू होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एग्जाम हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइन

विश्व धरोहर खजुराहो में 52वां खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से, शास्त्रीय सुरों से गुजेंगी मंदिरों की नगरी

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चीतों के परिवार में वृद्धि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया मैं विलुप्त हो
रही वन्य प्रजाति पुनर्जीवित हो रही है। प्रदेश में चीतों की संख्या 35 हो गई है। उन्होंने बताया कि जल्द
ही और भी खुशखबरी मिलेगी। उन्होंने बताया कि इंदौर जू से भी व्हाइट टाइगर की संख्या में वृद्धि का
शुभ समाचार है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव
से प्रदेश में वन्य जीवों के पुनर्स्थापना के संबंध में हुई चर्चा के परिणाम स्वरूप अब प्रदेश में जंगली
भैंसा भी लाए जा रहे हैं। साथ ही बोत्सवाना से 8 चीते 28 फरवरी को प्रदेश में लाऐ जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में गेहूं की पर्याप्त पैदावार होने की संभावना है, राज्य सरकार के पास
भंडारण की समुचित व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मंत्रीगण अपने-अपने क्षेत्र में वस्त्र उद्योग इकाई
स्थापना की संभावनाओं को भी देखें तथा मूलभूत आवश्यकता वाले रोजगारपरक टेक्सटाइल यूनिटों की
अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापना के लिए प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने गत दिवस हुई उनकी हरिद्वार यात्रा के
संबंध में भी जानकारी दी।

मध्य प्रदेश 24

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

ओडिशा: बीजद ने राज्यपाल से 13 सरकारी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का आग्रह किया
स्वास्थ्य

ओडिशा: बीजद ने राज्यपाल से 13 सरकारी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का आग्रह किया

February 12, 2026
कल से शुरू होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एग्जाम हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइन
स्वास्थ्य

कल से शुरू होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एग्जाम हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइन

February 12, 2026
विश्व धरोहर खजुराहो में 52वां खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से, शास्त्रीय सुरों से गुजेंगी मंदिरों की नगरी
स्वास्थ्य

विश्व धरोहर खजुराहो में 52वां खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से, शास्त्रीय सुरों से गुजेंगी मंदिरों की नगरी

February 12, 2026
झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
स्वास्थ्य

झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

February 11, 2026
तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी
स्वास्थ्य

तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी

February 11, 2026
राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल
स्वास्थ्य

राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल

February 11, 2026
Next Post
इंदौरः मंत्री विजयवर्गीय ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप अस्पताल को भेट की एम्बुलेंस

इंदौरः मंत्री विजयवर्गीय ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप अस्पताल को भेट की एम्बुलेंस

सुल्तानपुर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 कनेक्शन काटे

सुल्तानपुर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 कनेक्शन काटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

जननायक की पावन धरती समस्तीपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन , भाजपा अध्यक्ष ने कहा एनडीए की प्रचंड बहुमत से जीत सुनिश्चित

जननायक की पावन धरती समस्तीपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन , भाजपा अध्यक्ष ने कहा एनडीए की प्रचंड बहुमत से जीत सुनिश्चित

October 7, 2025
बिहार चुनाव – भाजपा घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह अभियान शुरू , 20 अक्टूबर तक चलेगा

बिहार चुनाव – भाजपा घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह अभियान शुरू , 20 अक्टूबर तक चलेगा

October 6, 2025
देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनेंगे न्यायमूर्ति सूर्यकांत, हरियाणा के पेटवार गांव में खुशी की लहर

देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनेंगे न्यायमूर्ति सूर्यकांत, हरियाणा के पेटवार गांव में खुशी की लहर

October 31, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • ओडिशा: बीजद ने राज्यपाल से 13 सरकारी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का आग्रह किया
  • कल से शुरू होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एग्जाम हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइन
  • विश्व धरोहर खजुराहो में 52वां खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से, शास्त्रीय सुरों से गुजेंगी मंदिरों की नगरी
  • झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News