Thursday, February 12, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

विश्व धरोहर खजुराहो में 52वां खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से, शास्त्रीय सुरों से गुजेंगी मंदिरों की नगरी

Abhishek by Abhishek
February 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0
विश्व धरोहर खजुराहो में 52वां खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से, शास्त्रीय सुरों से गुजेंगी मंदिरों की नगरी

भोपाल11 फरवरी  भारतीय शास्त्रीय नृत्य के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक 'खजुराहो
नृत्य समारोह' के 52वें संस्करण का भव्य आयोजन 20 से 26 फरवरी तक किया जा रहा है। विश्व
धरोहर स्थल खजुराहो के सुप्रसिद्ध पश्चिमी मंदिर समूह परिसर की गौरवशाली पृष्ठभूमि में आयोजित
यह समारोह इस वर्ष भी अपनी उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुतियों, नवाचारों और नवीन आयामों के साथ कला
प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेगा।
यह जानकारी मंगलवार को संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने
भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश की पावन धरा कला और
संस्कृति की सुगंध एक बार फिर विश्व पटल पर बिखरने को तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के
मार्गदर्शन में संस्कृति विभाग द्वारा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक-परंपराओं और शास्त्रीय कलाओं के
संरक्षण और प्रसार के लिए निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग का लक्ष्य इस जीवंत परंपरा को
जन-जन तक पहुँचाकर मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊचाइयां प्रदान करना है।
अपर मुख्य सचिव शुक्ला ने बताया कि खजुराहो नृत्य समारोह वास्तव में भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपरा
की वह जीवंत साधना है, जहां इतिहास, अध्यात्म और सौंदर्य के अद्भुत संगम का शाहकार होता है।
भव्य मंदिरों के प्रांगण में आयोजित यह समारोह नृत्य को केवल एक मंचीय प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक
पवित्र सांस्कृतिक अनुष्ठान के रूप में प्रतिष्ठित करता है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष समारोह की केंद्रीय थीम ‘नटराज’ रखी गई है, जो भारतीय नृत्य की
आध्यात्मिक चेतना, लयबद्धता और सृजनात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। मंच पर भरतनाट्यम,
कथक, ओडिसी, कुचिपुड़ी और मोहिनीअट्टम जैसे शास्त्रीय नृत्य रूप अपनी परंपरागत गरिमा और
शास्त्रबद्धता के साथ प्रस्तुत होंगे। समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि
इस वर्ष देश के 7 पद्मश्री और 6 संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त दिग्गज कलाकारों के साथ
उभरते हुए युवा कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विभाग का यह विशेष प्रयास है कि नई
पीढ़ी के कलाकारों को अधिक अवसर प्रदान किए जाएं।
अपर मुख्य सचिव शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष समारोह में कई नवाचार देखने को मिलेंगे। पहली बार
खजुराहो की सड़कों पर एक 'सांस्कृतिक रैली' का आयोजन किया जाएगा, जो 20 फरवरी को समारोह के

RELATED POSTS

भरतपुर में लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जोधपुर में पटवारी 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सात साल से छलावा दे रहा 10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

शुभारंभ के साथ निकलेगी। इस रैली में विभिन्न विधाओं के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में नगर भ्रमण
करते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। 'राष्ट्रीय खजुराहो बाल नृत्य महोत्सव' को भी अब राष्ट्रीय
स्वरूप प्रदान किया गया है। 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बाल कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य
से आयोजित इस महोत्सव हेतु देश के 23 राज्यों से 310 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें कथक के 136
और भरतनाट्यम के 106 आवेदन शामिल हैं। इन नन्हें कलाकारों का चयन वरिष्ठ कला गुरुओं द्वारा
किया जाएगा और उनका प्रदर्शन मेला परिसर के विशेष मंच पर होगा।
उन्होंने बताया कि समारोह को और अधिक समावेशी बनाने के लिए इस वर्ष 'खजुराहो कार्निवाल' का
पहली बार शुभारंभ किया जा रहा है। शिल्प ग्राम में आयोजित होने वाले इस कार्निवाल में 10 राज्यों के
कलाकार अपनी लोक कलाओं, लोक नृत्यों और पारंपरिक शिल्पों का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, कार्निवाल के
दौरान शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय नृत्यों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बौद्धिक संवाद के
लिए 'कलावार्ता' का आयोजन होगा, जहाँ कलाविद् खजुराहो के मंदिर स्थापत्य और कला परंपराओं पर
चर्चा करेंगे। 'लयशाला' के माध्यम से विद्यार्थी प्रतिष्ठित गुरुओं से नृत्य के तकनीकी पक्षों की बारीकियां
सीखेंगे। वहीं, 'आर्ट-मार्ट' में समकालीन भारतीय चित्रकला और 'सृजन एवं हुनर' में पारंपरिक शिल्प
तकनीकों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा। भोजन के शौकीनों के लिए 'स्वाद' प्रदर्शनी में
मध्यप्रदेश के जनजातीय और क्षेत्रीय व्यंजनों का आनंद उपलब्ध होगा।
उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ने इस बार पर्यटकों के रोमांच को दोगुना करने के लिए विशेष इंतजाम
किए हैं। ई-बाइक टूर, सेगवे टूर और विलेज टूर जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति को
करीब से जानने का अवसर मिलेगा। साहसिक पर्यटन के शौकीन पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के पास झिन्ना
एवं मड़ला में कैंपिंग कर सकते हैं और 'वॉक विद पारधी' के तहत प्रकृति भ्रमण का आनंद ले सकते हैं।
कुटनी आईलैंड में वॉटर स्पोर्ट्स जैसे स्पीड बोट और शिकारा नाव की सवारी का भी प्रबंध किया गया है।
स्थानीय कला को प्रोत्साहन देने के लिए टेराकोटा, बुंदेली पेंटिंग और बीड ज्वेलरी के प्रत्यक्ष प्रदर्शन
स्टॉल लगाए जाएंगे। कुल मिलाकर, यह समारोह नृत्य, शिल्प, संवाद और पर्यटन का एक ऐसा अनूठा
मंच बनेगा जो मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त करेगा।
खजुराहो महोत्सव संस्कृति विभाग द्वारा उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, भारतीय
पुरातत्व सर्वेक्षण, मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन छतरपुर के साझा सहयोग से आयोजितकिया जा रहा हैं।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

भरतपुर में लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
स्वास्थ्य

भरतपुर में लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026
जोधपुर में पटवारी 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
स्वास्थ्य

जोधपुर में पटवारी 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026
सात साल से छलावा दे रहा 10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
स्वास्थ्य

सात साल से छलावा दे रहा 10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

February 12, 2026
राजस्थान बजट: 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, पर्यटन और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई घोषणाएं
स्वास्थ्य

राजस्थान बजट: 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, पर्यटन और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई घोषणाएं

February 12, 2026
राजस्थान के मौसम में बदलाव: बढ़ा तापमान, सर्दी धीरे-धीरे हुई कम
स्वास्थ्य

राजस्थान के मौसम में बदलाव: बढ़ा तापमान, सर्दी धीरे-धीरे हुई कम

February 12, 2026
कोरबा : भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, एकात्म मानववाद के विचारों को बताया मार्गदर्शक
स्वास्थ्य

कोरबा : भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, एकात्म मानववाद के विचारों को बताया मार्गदर्शक

February 12, 2026
Next Post
कल से शुरू होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं,

कल से शुरू होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं,

बंगाल चुनाव 2026: मोयना विधानसभा वाम दबदबे से भाजपा उभार तक, उपजाऊ डेल्टा क्षेत्र में ग्रामीण मतदाताओं की भूमिका अहम

बंगाल चुनाव 2026: मोयना विधानसभा वाम दबदबे से भाजपा उभार तक, उपजाऊ डेल्टा क्षेत्र में ग्रामीण मतदाताओं की भूमिका अहम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

नोएडा में भी हालात बेहतर नहीं हैं।

नोएडा में भी हालात बेहतर नहीं हैं।

February 6, 2026
बाढ़ से जूझते पंजाब के लिए PM मोदी ने की 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की घोषणा

बाढ़ से जूझते पंजाब के लिए PM मोदी ने की 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की घोषणा

September 9, 2025
सुल्तानपुर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 कनेक्शन काटे

सुल्तानपुर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 कनेक्शन काटे

February 11, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • भरतपुर में लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • जोधपुर में पटवारी 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • सात साल से छलावा दे रहा 10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
  • राजस्थान बजट: 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, पर्यटन और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई घोषणाएं

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News