जयपुर, 11 फरवरी के श्रीगंगानगर जिले में बुधवार तड़के पुलिस वाहन और एक
कार की टक्कर हो जाने से एक पुलिस निरीक्षक की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब चार बजे शहर के दुर्गा मंदिर इलाके के पास हुआ।
उसने बताया कि पुलिस निरीक्षक ज्योति नायक एक कांस्टेबल के साथ गश्त पर थीं तभी पुलिस के
वाहन और कार की टक्कर हो गई।
उसने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस का वाहन पलट गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में ज्योति नायक, कांस्टेबल और कार चालक घायल हो गए तथा उन्हें
अस्पताल ले जाया गया।
उसने बताया कि ज्योति नायक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे।












