गुरुग्राम, 12 फरवरी प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने खेल
उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 की अवधि एक साल बढ़ा दी है, जिससे जिले की ग्राम पंचायतों
और नगर निकायों को खेल सामग्री लेने का अतिरिक्त अवसर मिला है। हर जिले से खेल सामान के
लिए आवेदन 31 मार्च 2026 तक जिले के खेल कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। आवेदन
फॉर्म खेल विभाग हरियाणा की वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं, जिससे जिले के दूरदराज
गांवों और शहरी निकायों को भी ऑनलाइन सुविधा मिल सकेगी। योजना की समीक्षा के बाद योग
और भारोत्तोलन को भी सूची में शामिल किया गया है। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगर
निकाय सूचीबद्ध खेलों में से केवल दो खेलों के उपकरण की मांग निर्धारित आवेदन पत्र में दर्ज कर
सकती है। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि इस योजना के तहत जिले की ग्राम
पंचायतों और नगर निकायों को विभिन्न खेलों के मानक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए












