गुरुग्रा , 12 फरवरी में किसानों की फसल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने व खेतीबाड़ी
में लागत खर्च को कम करने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं
चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा इन योजनाओं के तहत विभिन्न प्रकार की सब्सिडी भी प्रदान की जा
रही है। इसी क्रम में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा द्वारा सोलर पंप लगाने के लिए
किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत विशेष अनुदान दिया जा रहा है, ताकि किसानों पर ज्यादा
वित्तीय बोझ न पड़े और उन्हें पारंपरिक पंप से छुटकारा मिल सके ।












