लक्सर, 12 फरवरी ब्लॉक क्षेत्र के हरचंदपुर चिड़ियापुर में तालाब के शुद्धिकरण
को लेकर ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को मांग पत्र दिया लेकिन आज तक अधिकारियों ने इस
और ध्यान नहीं दिया बताया गया कि गांव में स्वच्छ तालाब मौजूद है मगर गांव के कुछ लोगों
द्वारा तालाब पर गंदगी फैलाने का कार्य किया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन इस ओर
ध्यान दें और तालाब के शुद्धिकरण को पूरा कराया जाए ताकि पशु-भी तालाब से पानी पी सके इस
मौके पर ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कई बार हमने ब्लॉक प्रभारी लक्सर को पत्र देकर मांग की
है कि हमारे इस तालाब को साफ किया जाए मगर 4 साल गुजारने के बाद भी आज तक इस तालाब
पर सफाई का कार्य नहीं किया गया जिससे ग्रामीण परेशान है क्योंकि वहां गंदगी का अंबार लगा
हुआ है।












