नई दिल्ली, 15 फरवरी हनुमान मंदिर (रजि.), गली नं. 6 ब्रह्मपुरी में महाशिवरात्रि के
पावन अवसर पर देवों के देव महादेव का भव्य जलाभिषेक किया गया। सुबह से ही मंदिर में
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर समिति के प्रधान विजय शर्मा ने बताया कि भीड़ को
देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी व्यवस्था की गई थी। मंदिर समिति की ओर से विधि-विधान के
साथ रुद्राभिषेक किया गया तथा भक्तों ने दूध, दही, गंगाजल, शहद, भांग, आक, धतूरा, बेलपत्र, बेर,
सूखे सिंघाड़े और मेहंदी से भोलेनाथ का श्रृंगार किया। इसके पश्चात महादेव को दूल्हे के स्वरूप में
भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर समिति के लोमेश त्यागी, सत्यनारायण बंसल, परशुराम रावत,
पदम भार्गव, दीपक गुप्ता, उमाकांत, पंकज गुप्ता, हेमंत अवस्थी, हिमांशु, संजीत शर्मा, कालू बजरंगी,
तुषार राजपूत, भैरव, मोहित गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा, देशराज और जितेन्द्र उपाध्याय ने भक्तों को
सुव्यवस्थित रूप से दर्शन कराए। मंदिर के पुजारी पंडित अर्पण शर्मा ने महाआरती संपन्न कराई।
मंदिर समिति की ओर से हजारों श्रद्धालुओं को पंचामृत और प्रसाद वितरित किया गया।












