नई दिल्ली, 15 फरवरी साल की भांति इस बार भी शिवरात्रि के पावन पर अवसर
पर कालरा अस्पताल में एक निशुल्क स्वास्थ्य का आयोजन किया गया। जिसमें हार्ट रोग की
निशुल्क जांच की गई। जिसमें टीएमटी लिपिड प्रोफाइल की भी जांच की गई। कालरा अस्पताल के
प्रमुख डॉ आर एन कालरा ने कहा कि शिवरात्रि का पर्व, पावन पर्व है। दिल्ली में गर्मी का भी मौसम
आ गया है। शिविर में 442 लोगों की जांच की गई उन्होंने कहा कि कालरा अस्पताल का मुख्य
उद्देश्य समय-समय पर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है। क्योंकि कोई भी बीमारी एक
दिन में नहीं आती है अगर आदमी अपना समय निकाल कर स्वास्थ्य शिविर में भी भाग लें और
स्वास्थ्य की जांच कराये तो गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। उन्होंने खान-पान, व्यायाम के बारे में भी
बताया दवाई व मास्क आदि भी वितरित किए गए है।












