-दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा, पीएक्स-30 पिस्टल, कारतूस व स्कूटी बरामद
नई दिल्ली, 15 फरवरी (वेब वार्ता)। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुराड़ी में कारोबारी की हत्या
की साजिश रच रहे कौशल चौधरी गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप
सिंह (22) के रूप में हुई है।
आरोपी ने पंजाब में फायरिंग कर कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपी के
पास से एक पीएक्स-30 पिस्टल, 5 कारतूस और स्कूटी बरामद की है। अपराध शाखा के पुलिस
उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि राजधानी में संगठित अपराध, जबरन वसूली, हथियारों से लैस
हमले और हथियारों के गैर-कानूनी इस्तेमाल की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए बदमाशों की
जानकारी जुटाई जा रही थी। इस दौरान टीम को शूटर कुलदीप सिंह की जानकारी मिली। बाद में 7
फरवरी को उसे दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपी कुलदीप ने पुलिस को
बताया कि वर्ष 2019 में प्रॉपर्टी विवाद की वजह से उसके पिता की हत्या के बाद उसने बीए द्वितीय
वर्ष की पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद वह पवन शौकीन और कौशल चौधरी गैंग के संपर्क में आया।
प्रदीप उर्फ बंटू ने उसे पवन शौकीन से मिलवाया। पवन शौकीन और गुरमीत पाजी के आदेश पर
उसने प्रदीप, बनवारी लाल और घनश्याम के साथ मिलकर फरवरी 2024 में पंजाब के होशियारपुर में
चावला क्लॉथ हाउस पंजाब पर गोलियां चलाईं और 5 करोड़ की रंगदारी मांगी। इस मामले में पंजाब
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया।












