Monday, March 23, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

ज्ञान के आलोक से मनुष्य:त और वात्सल्य की भावना।

Times News by Times News
June 19, 2025
Reading Time: 1 min read
0
ज्ञान के आलोक से मनुष्य:त और वात्सल्य की भावना।

RELATED POSTS

रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘ईथा’ के लिए बढ़ाया वज़न और बनाई दमदार बॉडी

‘मां बहन’ में कॉमिक अंदाज में नजर आयेंगी तृप्ति डिमरी

हक को वीकेंड का फायदा, जटाधरा का शर्मनाक प्रदर्शन , जानें अन्य फिल्मों का भी हाल

मनुष्य के जीवन में प्रेम तथा ज्ञान दोनों ही अत्यंत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण अंग है। प्रेम भावनात्मक तत्व है, जो मनुष्य को इंसान बनाता है, संवेदना और मानवता को जागृत करती है। ज्ञान की उत्कंठा, तार्किक क्षमता मनुष्य को निरंतर प्रगति की ओर ले जाती है। मनुष्य के जीवन में ज्ञान ही उसे मानवता के उत्कृष्ट शिखर पर ले जाता है, वह मनुष्य को पशुत्व से अलग रखता है। मनुष्य ज्ञान की अनुभूति के कारण ही मुस्कुराता हंसता है, जबकि जानवर इसके अभाव में मूक बना रहता है, हंसता,मुस्कुराता नहीं है, इसलिए मुस्कुराइए, हंसीये, प्रेम करिए और ज्ञान प्राप्ति की ओर उन्मुख होते रहिए, तब ही जीवन सार्थक हो सकता है। प्रेम के बिना ज्ञान और अध्ययन मनुष्य को मशीन बना देता है। प्रेम और ज्ञान की अलग-अलग मीमांसा की गई है। प्रेम, ज्ञान की अपेक्षा अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है क्योंकि प्रकृति में अधिक घुल मिलकर आधारभूत तत्व तो बनाता है ही,बल्कि प्रेम प्रत्येक जीव में विद्यमान होता है। परस्पर एक दूसरे की भाषा नासमझ पाने वाले जीव भी एक दूसरे से प्रेम की भाषा द्वारा मधुर संवाद कर सकते हैं। प्रेम सभी प्रकार के माननीय बंधनों से परे है।
जबकि ज्ञान प्राप्ति को मानवता में परम स्थान दिया गया है। प्राचीन भारतीय दर्शन एवं संस्कृति ने ज्ञान की महत्ता को महिमामंडित किया है और ज्ञान की प्राप्ति को सभी प्रकार के बंधनों से मुक्ति के लिए एक आधारभूत कारण भी बताया है। किसी मशीन अथवा कंप्यूटर को किसी भी प्रेरणा की आवश्यकता नहीं होती वह मनुष्य द्वारा दिए गए निर्देशों का केवल पालन करता है। मनुष्य को प्रेरणा की आवश्यकता होती है ताकि वह ज्ञान प्राप्ति का साधन बन सके और यह प्रेरणा प्रेम द्वारा ही मिलती है,जिससे वह प्रेम करता है। उसके लिए निरंतर सहायता व लाभ देने का प्रयास ज्ञान द्वारा ही करता है। ज्ञान बिना प्रेम के निरंकुश भी हो सकता है और समाज को हानि भी पहुंचा सकता है, किंतु प्रेम से युक्त ज्ञान का उपयोग वैश्विक मानव कल्याण के लिए किया जाता रहा है। इतिहास में अनेक महापुरुषों ने अपने प्रेम, करुणा, ज्ञान से लोगों के जीवन क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं, और इतिहास की धारा को भी सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाया है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के जननायक महात्मा गांधी जी का जीवन भी प्रेम रोग ज्ञान का अद्भुत संयोजन था,उनका अहिंसा और सत्याग्रह मानव मात्र वह विश्व के प्रत्येक जीव के प्रति प्रेम का उत्कृष्ट उदाहरण है, इसके द्वारा उन्होंने संपूर्ण मानवता को प्रेम पूर्वक जीने का महान संदेश दिया है। गांधीजी के सिद्धांतों में हिंसा का कोई स्थान नहीं था। वह अन्यायी व्यक्ति का प्रेम द्वारा हृदय परिवर्तन में विश्वास रखते थे, उनका कहना था कि ‘पाप से घृणा करो पापी से नहीं’ फल स्वरुप उन्होंने अपने प्रेम से भारतीय जनमानस के हृदय जीत लिया और अपने ज्ञान को तर्कशक्ति से अंग्रेजों को भारतीय जनमानस के सामने झुकने पर मजबूर कर दिया और हमने स्वतंत्रता प्राप्त की। महात्मा बुद्ध ने अपने जीवन में अंगुलिमाल डाकू का हृदय परिवर्तन कर उसे महात्मा बना दिया था,उन्होंने ज्ञान व प्रेम के द्वारा उसका हृदय परिवर्तन कर दिया था। इसी तरह जब ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया तब उन्होंने स्वयं को सूली पर चढ़ाने वालों के लिए ईश्वर से यही प्रार्थना कि’ ईश्वर इन्हें माफ कर देना इनको नहीं पता कि यह क्या करने जा रहे हैं’। इस तरह उन्होंने मानवता के सामने अपने प्रेम को ज्ञान का जो उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया हुआ अत्यंत दुर्लभ है आज संपूर्ण विश्व में प्रभु यीशु के अनुयायियों की संख्या सर्वाधिक है। भगवान श्रीराम ने प्रेम में वशीभूत होकर ही शबरी के जूठे बेर भी खा लिए थे, जबकि श्री राम सर्वाधिक ज्ञान में आदर्श मनुष्य थे।
एक अच्छे और सार्थक जीवन के लिए प्रेम तथा ज्ञान दोनों का संबंध एवं समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण पहलू हैं। अकेला ज्ञान तथा अकेला प्रेम सदैव सार्थक नहीं हो सकता है। रावण ज्ञानी पुरुष था किंतु विध्वंस कारी भी था उसने प्रेम के अभाव में सिर्फ ज्ञान के चलते अपने कुल को नष्ट करवा दिया था। प्रेम तथा ज्ञान के सदुपयोग से अच्छे जीवन का पथ प्रदर्शन भी किया जा सकता है। इससे हम केवल परिवार व्यक्ति या समाज ही नहीं बल्कि राष्ट्र के स्तर पर भी आत्मसात कर राष्ट्र को वैश्विक महानता की ओर ले जा सकते हैं। वर्तमान में हम संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप सामाजिक जीवन को सफलतापूर्वक संचालित करने में सक्षम है। आज हमारे सामने पर्यावरण संतुलन वैश्विक अपन गरीबी जैसी अनेक समस्याएं मौजूद हैं। हम सभी मूक प्राणियों वनस्पति आदि के प्रति ज्ञान का उपयोग दिखाकर उनके साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार कर समस्या का समाधान कर सकते हैं। आधुनिक तकनीक से अर्जित ज्ञान के उपयोग इनके संरक्षण में करने में हम सक्षम भी हैं। अतः प्राचीन काल से मान्यता रही है कि सार्थक, सफल, एवं प्रेरणादाई जीवन के लिए प्रेम तथा ज्ञान का समन्वय कारी सदुपयोग एक आवश्यक तत्व है, इसके अभाव में जीवन कितना सार्थक सफल और मार्गदर्शी नहीं हो सकता है।
संजीव ठाकुर, चिंतक, लेखक, रायपुर ,छत्तीसगढ़, 9009 415 415,
कविता,
संजीव-नी।
जब जरूरत पड़ी दुआओं की।
शान बढ़ जाती है वफाओं की
देख कर नाजुकी अदाओं की।
जल रहा चराग तूफान में भी
उसे ताकत मिली हवाओं की।
आई याद मां के स्नेहिल प्यार की
जब-जब जरूरत पड़ी दुआओं की।
गर्म तासीर खूब देखी जमाने की
और ठंडी तासीर तेरी सदाओं की।
परिंदों ने चुपके कही दास्तां कानों में
पंखों से नहीं उड़ान ऊंची हौसलों की।
जब रहा सर पर साया मां का संजीव
जरूरत नहीं पड़ी कभी दवाओं की।
संजीव ठाकुर, रायपुर छत्तीसगढ़,
ShareTweet
Times News

Times News

Related Posts

रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘ईथा’ के लिए बढ़ाया वज़न और बनाई दमदार बॉडी
मनोरंजन

रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘ईथा’ के लिए बढ़ाया वज़न और बनाई दमदार बॉडी

February 6, 2026
‘मां बहन’ में कॉमिक अंदाज में नजर आयेंगी तृप्ति डिमरी
मनोरंजन

‘मां बहन’ में कॉमिक अंदाज में नजर आयेंगी तृप्ति डिमरी

February 5, 2026
हक को वीकेंड का फायदा, जटाधरा का शर्मनाक प्रदर्शन ,  जानें अन्य फिल्मों का भी हाल
Politics

हक को वीकेंड का फायदा, जटाधरा का शर्मनाक प्रदर्शन , जानें अन्य फिल्मों का भी हाल

November 10, 2025
फिल्म कांतारा चैप्टर 1 कर रही है धमाल पर धमाल , तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड
मनोरंजन

फिल्म कांतारा चैप्टर 1 कर रही है धमाल पर धमाल , तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड

October 13, 2025
कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर तोड़ रही है रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड , दो दिन में 100 करोड़ पार
Politics

कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर तोड़ रही है रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड , दो दिन में 100 करोड़ पार

October 8, 2025
कांतारा फिल्म ने चार दिनों में तोड़ डाले रिकॉर्ड , चल रही है शानदार कमाई
मनोरंजन

कांतारा फिल्म ने चार दिनों में तोड़ डाले रिकॉर्ड , चल रही है शानदार कमाई

October 6, 2025
Next Post
यूपी के बेसिक शिक्षकों की तबादला नीति

संविधान की रक्षा में न्यायपालिका कहां कर रहा है चूक ?

देवी की अद्भुत अदालत जहां  हर एक को मिलता है न्याय

देवी की अद्भुत अदालत जहां हर एक को मिलता है न्याय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

मायावती का शक्ति प्रदर्शन , लखनऊ में जुटी भारी भीड़ , सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

मायावती का शक्ति प्रदर्शन , लखनऊ में जुटी भारी भीड़ , सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

October 9, 2025
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एलान – न चुनाव लड़ने आया था, न लड़ने का इरादा

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एलान – न चुनाव लड़ने आया था, न लड़ने का इरादा

October 11, 2025
शाकिब अल हसन के ख़िलाफ चल रहे क़ानूनी मामलों को तेज़ी से सुलझाना चाहते हैं बंगलादेश के नए खेल मंत्री

शाकिब अल हसन के ख़िलाफ चल रहे क़ानूनी मामलों को तेज़ी से सुलझाना चाहते हैं बंगलादेश के नए खेल मंत्री

February 19, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
  • दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
  • नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
  • देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News