Wednesday, February 18, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, भोले के जयकारों से गूंजा यमुनापार

Abhishek by Abhishek
February 16, 2026
Reading Time: 1 min read
0
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, भोले के जयकारों से गूंजा यमुनापार

नई दिल्ली, 15 फरवरी  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजधानी के यमुनापार क्षेत्र में
श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। ब्रह्म मुहूर्त से ही शिव मंदिरों में दर्शन-
पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और “हर-हर महादेव” व “बम-बम भोले” के
जयघोष से पूरा इलाका शिवमय हो उठा। व्रत, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के साथ पर्व
शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
लक्ष्मी नगर, शकरपुर, गीता कॉलोनी, कृष्णा नगर, प्रीत विहार, मयूर विहार, शाहदरा, यमुना विहार,
अशोक नगर, भजनपुरा, करावल नगर और मंडोली रोड रामनगर सहित आसपास के प्रमुख शिवालयों
में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने जल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, भस्म और धतूरा
अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप, शिव
चालीसा पाठ और शिव पुराण कथा के आयोजन ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।
भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष प्रबंध किए। मंदिर परिसरों के
आसपास बैरिकेडिंग की गई, वहीं स्वयंसेवी संगठनों ने सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को जल, फल
और प्रसाद वितरित किया। कई स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर और स्वच्छता अभियान भी
चलाए गए।
महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा, जबकि युवाओं और बच्चों में भी पर्व को
लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र में भगवान शिव की बारात की आकर्षक झांकियां निकाली
गईं। शाम होते ही मंदिरों में दीप प्रज्वलित किए गए और भजन-कीर्तन व जागरण के कार्यक्रम देर
रात तक चलते रहे।
धार्मिक विद्वानों के अनुसार महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का प्रतीक
पर्व है और इस दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से दुख-कष्ट दूर होकर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
पूरे यमुनापार क्षेत्र में पर्व के दौरान शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा तथा श्रद्धा और
सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ।

RELATED POSTS

छत्रपति शिवाजी की अमर विरासत और आधुनिक भारत की दिशा

एप्सटीन फाइल्स : यही है शक्तिशाली पुरुषभेड़ियों की हक़ीक़त

गांव तक क्यों नहीं पहुंचती है बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था?

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

छत्रपति शिवाजी की अमर विरासत और आधुनिक भारत की दिशा
स्वास्थ्य

छत्रपति शिवाजी की अमर विरासत और आधुनिक भारत की दिशा

February 18, 2026
एप्सटीन फाइल्स : यही है शक्तिशाली पुरुषभेड़ियों की हक़ीक़त
स्वास्थ्य

एप्सटीन फाइल्स : यही है शक्तिशाली पुरुषभेड़ियों की हक़ीक़त

February 18, 2026
गांव तक क्यों नहीं पहुंचती है बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था?
स्वास्थ्य

गांव तक क्यों नहीं पहुंचती है बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था?

February 18, 2026
नार्मल डिलिवरी चाहती हैं तो करें ये व्‍यायाम
स्वास्थ्य

नार्मल डिलिवरी चाहती हैं तो करें ये व्‍यायाम

February 18, 2026
इस तरह मनुष्य जीवन से पा सकते हैं मुक्ति
स्वास्थ्य

इस तरह मनुष्य जीवन से पा सकते हैं मुक्ति

February 18, 2026
नाले में डूबने से महिला और मासूम बच्ची की मौत
स्वास्थ्य

नाले में डूबने से महिला और मासूम बच्ची की मौत

February 18, 2026
Next Post
महर्षि दयानंद बोधोत्सव पर सामाजिक जागरण का संदेश

महर्षि दयानंद बोधोत्सव पर सामाजिक जागरण का संदेश

नया शिक्षा कानून सख्त, किसी छात्र का रोल नम्बर नहीं रुकेगा : वीरेन्द्र सचदेवा

नया शिक्षा कानून सख्त, किसी छात्र का रोल नम्बर नहीं रुकेगा : वीरेन्द्र सचदेवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

ट्रंप ने फिर किया दावा भारत-पाकिस्तान संघर्ष उन्होंने ही समाप्त कराया

ट्रंप ने फिर किया दावा भारत-पाकिस्तान संघर्ष उन्होंने ही समाप्त कराया

October 7, 2025
बिहार चुनाव से पहले अमित शाह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

बिहार चुनाव से पहले अमित शाह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

October 18, 2025
नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

February 17, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • छत्रपति शिवाजी की अमर विरासत और आधुनिक भारत की दिशा
  • एप्सटीन फाइल्स : यही है शक्तिशाली पुरुषभेड़ियों की हक़ीक़त
  • गांव तक क्यों नहीं पहुंचती है बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था?
  • नार्मल डिलिवरी चाहती हैं तो करें ये व्‍यायाम

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News