नई दिल्ली, 15 फरवरी पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी पांच ब्लॉक में विराट हिन्दू सम्मेलन
का आयोजन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय महर्षि वाल्मीकि साधु अखाड़ा परिषद के प्राचार्य
महंत राजू चंदेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी लक्ष्मण, अनुसूचित जाति मोर्चा
दिल्ली प्रदेश के महामंत्री रूपेश मेहरा, प्रोफेसर संजीत आचार्य, अमित टांक, प्रमिला टांक, ऋषि राज,
राजू इंडियन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित
करते हुए लक्ष्मण ने कहा कि सभी हिन्दुओं को जाति और दलों में बंटने के स्थान पर एकजुट होने
की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मिलकर नव समाज का निर्माण करते हुए हिन्दू समाज को
सशक्त बनाना होगा। महंत राजू चंदेल ने कहा कि सनातन समाज के सभी वर्गों के एक होने का
समय आ गया है और अखंड भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है कि सभी लोग अपनी पहचान
हिन्दू के रूप में स्वीकार करें और उसी भाव से आगे बढ़ें।












