शातिर को सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने रविवार को थानाक्षेत्र से दबोच लिया। बदमाश के पास से
एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उसकी पहचान दिल्ली के मोहम्मद सलमान उर्फ विनय
उर्फ शान के रूप में हुई है। आरोपी का जब पुलिस ने आपराधिक इतिहास पता किया जो उसके
खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में 15 केस विभिन्न धाराओं में दर्ज होने की जानकारी मिली।
ज्यादातर केस चोरी की धाराओं में दर्ज हैं। 28 वर्षीय सलमान पूर्व में भी कई बार दिल्ली से जेल जा
चुका है। जेल से बाहर आने के बाद सलमान ने गांजे की तस्करी करना शुरु किया। पुलिस को चकमा
देने के लिए उसने अपने कई नाम रखे थे।
बीमा कंपनी के कार्यालय में वरिष्ठ प्रबंधक से अभद्रता
नोएडा, 15 फरवरी (वेब वार्ता)। सेक्टर-आठ स्थित एक निजी बीमा कंपनी के कार्यालय में वरिष्ठ
प्रबंधक के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित
ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ फेज-वन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली के
प्रीतमपुरा निवासी डॉक्टर चेतन तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस
कंपनी (टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस) के नोएडा स्थित कार्यालय में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर
कार्यरत हैं। कंपनी में मेडिकल दावा से जुड़ी कुछ गड़बड़ियों को लेकर जांच चल रही है। जांच के
दौरान पाया गया कि कुछ पॉलिसी धारकों ने गलत तरीके से दावा लिया है और एक ही बीमारी का
दावा अन्य कंपनियों से भी लिया है। इसी सिलसिले में उन्होंने ममता देवी को कार्यालय में पूछताछ
के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि महिला खुद नहीं आईं, बल्कि उनकी जगह तीन लोग
कार्यालय आए। उनमें से एक ने अपना नाम संजय बताया और कहा कि ममता को क्यों बुलाया जा
रहा है, जो बात करनी है उनसे की जाए। प्रबंधक के अनुसार उन्होंने साफ कहा कि दावा ममता देवी
के नाम से है, इसलिए बात भी उन्हीं से होगी। इस पर संजय और उसके साथ आए दो अन्य लोग
आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर धक्का-मुक्की की और जान से
मारने की धमकी दी। शोर-शराबा होने से कार्यालय का माहौल बिगड़ गया। अन्य कर्मचारियों के बीच-
बचाव के बाद तीनों आरोपी वहां से चले गए, लेकिन जाते-जाते धमकी देकर गए। एसीपी स्वतंत्र
कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ
मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












