पटौदी, 16 फरवरी बिजली निगम परिसर में उपभोक्ताओं के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर
मुफ्त बिजली योजना जागरूक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दक्षिण हरियाणा बिजली
वितरण निगम के एसडीओ रोहित कुमार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार से
मिलने वाली अनुदान की राशि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पटौदी खंड के गांव लोकरी
निवासी उपभोक्ता हेमराज ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर में सोलर लगवाने
पर उन्हें राज्य सरकार द्वारा 49 हजार रुपये की सब्सिडी का चेक वितरित किया गया। इस मौके पर
जेई संदीप नैन, सुरेन्द्र, एलडीसी देशराज सहित काफी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे।












