प्रयागराज, 17 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पिड़ौना परसा का पूरा गांव में
मंगलवार को पिकअप की टक्कर से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को
कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने जानकारी देते हुए बताया कि फूलपुर थाना क्षेत्र के
पिड़ौना परसा का पूरा गांव निवासी सीमा देवी गुप्ता (40) की मौत हुई है। घटना के संबंध में जानकारी
देते हुए परिवार के लाेगाें ने बताया कि मंगलवार सुबह घर से खेत में गई और वापस घर लौटते समय
रास्ते में एक बेकाबू पिकअप उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गए। हादसे के बाद परिवार के लोग सीमा
देवी गुप्ता को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव काे पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।












