Wednesday, February 18, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

शिया-सुन्नी दंगे में हुई हत्या के 27 साल बाद 12 दोषियों को आजीवन कारावास

Abhishek by Abhishek
February 18, 2026
Reading Time: 1 min read
0
शिया-सुन्नी दंगे में हुई हत्या के 27 साल बाद 12 दोषियों को आजीवन कारावास

आज़मगढ़, 17 फ़रवरी जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में शिया-सुन्नी दंगे के दौरान हुई अली
अकबर की हत्या के 27 साल बाद अदालत ने फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश
पांडेय की अदालत ने मंगलवार को तीन सगे भाइयों समेत 12 लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन
कारावास और प्रत्येक को 66 हज़ार 500 रुपये का अर्थदंड लगाया है। सुनवाई के दौरान चार आरोपिताें
की पहले ही मौत हो चुकी है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रियदर्शी पीयूष त्रिपाठी ने कहा कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गांव पूरा सोफी
में 10 फीट जमीन के लिए शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों में विवाद चल रहा था। 27 अप्रैल 1999
को शिया समुदाय के लोग मोहर्रम का जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से जुलूस
रोकने पर विवाद हो गया। पथराव भी हुआ था। पुलिस प्रशासन ने किसी तरह हालात काबू किया था।

RELATED POSTS

छत्रपति शिवाजी की अमर विरासत और आधुनिक भारत की दिशा

एप्सटीन फाइल्स : यही है शक्तिशाली पुरुषभेड़ियों की हक़ीक़त

गांव तक क्यों नहीं पहुंचती है बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था?

शाम को पूरा ख्वाजा के अली अकबर ताजिया दफन करने हैदराबाद स्थित शाह के पंजे पर गए थे।
इसके बाद वह लापता हो गए थे। अली अकबर के पुत्र जैगम ने 28 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी दर्ज
कराई थी। 30 अप्रैल को अली अकबर की सिर कटी लाश राजा भाट के पोखरे में मिली थी लेकिन सिर
आज तक नहीं मिल सका। 30 अप्रैल को ही भतीजे नासिर हुसैन ने मुबारकपुर थाने में हत्या की
प्राथमिकी कराई थी। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि मोहर्रम के जुलूस से लौटते समय अली
अकबर की पीटकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान हाजी
मोहम्मद सुलेमान, नजीबुल्लाह, हमीदुल्लाह उर्फ झीनक और हाजी अब्दुल खालिक की मौत हो चुकी है।
अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी फौजदारी एवं एडीजीसी ने 9 गवाहों की न्यायालय में गवाही कराई।
अदालत ने 13 फरवरी को ही 12 आरोपिताें को दोषी करार दिया और अदालत ने सजा के बिंदु पर
सुनवाई के लिए 17 फरवरी मंगलवार की तिथि तय की थी। आज सजा पर सुनवाई करते हुए जिला एवं
सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय की अदालत ने हुसैन अहमद निवासी हैदराबाद, मोहम्मद अयूब फैजी,
फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब सभी निवासी दुल्हनपूरा, अली जहीर, इरशाद निवासी पूरा
सोफी, मोहम्मद असद, अफजाल, अलाउद्दीन, दिलशाद व वसीम निवासी हैदराबाद को आजीवन कारावास
की सजा और प्रत्येक को 66 हज़ार 500 का अर्थदंड भी लगाया है। इनमें मोहम्मद अयूब फैजी, फहीम
अख्तर और मोहम्मद याकूब सगे भाई हैं।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

छत्रपति शिवाजी की अमर विरासत और आधुनिक भारत की दिशा
स्वास्थ्य

छत्रपति शिवाजी की अमर विरासत और आधुनिक भारत की दिशा

February 18, 2026
एप्सटीन फाइल्स : यही है शक्तिशाली पुरुषभेड़ियों की हक़ीक़त
स्वास्थ्य

एप्सटीन फाइल्स : यही है शक्तिशाली पुरुषभेड़ियों की हक़ीक़त

February 18, 2026
गांव तक क्यों नहीं पहुंचती है बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था?
स्वास्थ्य

गांव तक क्यों नहीं पहुंचती है बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था?

February 18, 2026
नार्मल डिलिवरी चाहती हैं तो करें ये व्‍यायाम
स्वास्थ्य

नार्मल डिलिवरी चाहती हैं तो करें ये व्‍यायाम

February 18, 2026
इस तरह मनुष्य जीवन से पा सकते हैं मुक्ति
स्वास्थ्य

इस तरह मनुष्य जीवन से पा सकते हैं मुक्ति

February 18, 2026
नाले में डूबने से महिला और मासूम बच्ची की मौत
स्वास्थ्य

नाले में डूबने से महिला और मासूम बच्ची की मौत

February 18, 2026
Next Post
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ बनाई रणनीति

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ बनाई रणनीति

दो किलो चरस के साथ आरोपित गिरफ्तार

दो किलो चरस के साथ आरोपित गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

डीटीबीए ने जीती प्रथम इंडस्ट्रियल प्रीमियर लीग

डीटीबीए ने जीती प्रथम इंडस्ट्रियल प्रीमियर लीग

February 17, 2026
मेट्रो के नए रूट से तेज होगा विकास : पंकज सिंह

मेट्रो के नए रूट से तेज होगा विकास : पंकज सिंह

February 16, 2026
नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

February 17, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • छत्रपति शिवाजी की अमर विरासत और आधुनिक भारत की दिशा
  • एप्सटीन फाइल्स : यही है शक्तिशाली पुरुषभेड़ियों की हक़ीक़त
  • गांव तक क्यों नहीं पहुंचती है बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था?
  • नार्मल डिलिवरी चाहती हैं तो करें ये व्‍यायाम

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News