Wednesday, February 18, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

एप्सटीन फाइल्स : यही है शक्तिशाली पुरुषभेड़ियों की हक़ीक़त

Abhishek by Abhishek
February 18, 2026
Reading Time: 1 min read
0
एप्सटीन फाइल्स : यही है शक्तिशाली पुरुषभेड़ियों की हक़ीक़त

इनदिनों एप्सटीन फ़ाइल्स का भूत अमेरिका से लेकर भारत तक सड़कों पर नाच रहा है। अमेरिकी
कांग्रेस के क़ानून के अन्तर्गत और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर हस्ताक्षर के बाद ही अमेरिकी
न्याय विभाग द्वारा यह फ़ाइल्स जारी की गई हैं। इस आदेश के तहत अमेरिकी न्याय विभाग को
एपस्टीन से जुड़े सभी अनक्लासिफ़ाइड रिकॉर्ड्स, दस्तावेज़, कम्युनिकेशन्स और जांच सामग्री
सार्वजनिक करने का निर्देश प्राप्त है। हालाँकि यह क़ानून 2025 में कांग्रेस के दोनों सदनों (हाउस
और सीनेट) से लगभग सर्वसम्मति से पास हुआ था, और राष्ट्रपति ट्रंप ने 19 नवंबर 2025 को इस
पर हस्ताक्षर किए थे। इसी क़ानून के तहत अमेरिकी न्याय विभाग ने समय-समय पर फ़ाइल्स जारी
की। परन्तु इन फ़ाइल्स का बड़ा हिस्सा गत 30 जनवरी 2026 को जारी किया गया, जिसमें 3.5
मिलियन से ज़्यादा पृष्ठ, 2, 000 से अधिक वीडियो और लगभग 1, 80, 000 फ़ोटो शामिल थे।
एप्सटीन फ़ाइल्स के इसी ख़ुलासे के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। दुनिया के जाने माने लोगों
के चेहरे से नक़ाब हटने लगी। इन फ़ाइल्स के सार्वजनिक होने के बाद एप्सटीन के यौन अपराधों,
ट्रैफ़िकिंग नेटवर्क और शक्तिशाली व्यक्तियों के साथ उनके संबंधों की गहराई उजागर हुई।
ग़ौरतलब है कि जेफ़री एप्सटीन, एक अमीर फ़ाइनेंसर और दोषी यौन अपराधी है। इसने अनेक
नाबालिग़ लड़कियों और युवा महिलाओं का शोषण किया, और इन फ़ाइल्स में राजनीतिक, व्यापारिक
और सामाजिक हस्तियों के कई नाम सामने आए। इन ख़ुलासों के बाद कई प्रमुख व्यक्तियों का
भविष्य व जीवन प्रभावित हुआ। कई लोगों को इस्तीफ़े देने पड़े तो कई के विरुद्ध जांच बिठाई गयी।
आपना नाम आने पर कई लोग शर्मिंदगी से जहाँ मुंह छुपाते घूम रहे हैं यहाँ तक कि इस नेटवर्क में
नाम आने के बाद कई लोग भूमिगत हो चुके हैं और मीडिया से मुंह छुपाते फिर रहे हैं। वहीं भारत
में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी जैसे विशिष्ट भी हैं जो एप्सटीन फ़ाइल्स के ख़ुलासे के अनुसार तो
जेफ़री एपस्टीन से 14 बार मिले परन्तु वे स्वयं एपस्टीन से 8 सालों में केवल 3-4 बार की मुलाक़ात
को ही स्वीकार करते हैं। इसके बावजूद वह इस सवाल से बच नहीं पा रहे कि 13-14 बार या 3-4
बार नहीं बल्कि यदि एक सज़ायाफ़्ता बदनाम यौन अपराधी से हरदीप पुरी एक बार भी मिले तो उस
मुलाक़ात की वजह क्या थी? जो व्यक्ति ख़ुद स्वीकार कर चुका है कि वह कम उम्र की बच्चियों से
सैक्स करने का आदी था ऐसेभेड़िया मानसिकता  वाले व्यक्ति से मुलाक़ात क्यों की गयी? किसके
कहने पर या किसके लिये की गयी? बहरहाल उम्मीद की जा रही है कि अभी दुनिया के और भी
अनेकानेक सफ़ेदपोश भेड़ियोंके नाम सामने आएंगे और इस्तीफ़ों की भी झड़ी लग सकती है।
दुनिया में आये दिन घटित होने वाली तमाम घटनाएं ऐसी हैं जो पितृ सत्ता या पुरुष प्रधान समाज
का बार बार एहसास कराती हैं। परन्तु इस घटना में तो जेफ़री एप्सटीन पर 2019 में न्यूयॉर्क में
संघीय अदालत ने उसपर सेक्स ट्रैफ़िकिंग ऑफ़ माइनर्स के आरोप लगाए, जिसमें दर्जनों नाबालिग़

RELATED POSTS

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: नवाचार से राष्ट्र निर्माण तक

केंद्रीय बजट विश्लेषण : “स्पीड, स्केल और संकल्प का केंद्रीय बजट”

मोहन सरकार का सशक्त विजन : एक ट्रिलियन डॉलर की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

लड़कियों यहाँ तक कि 14 साल से भी कम उम्र की कुछ बच्चियों का यौन शोषण शामिल था। यह
उसकी स्वीकारोक्ति थी कि उसने नाबालिग़ लड़कियों से यौन संबंध बनाये व अवैध काम किए।
इसलिये इस विश्वव्यापी नेटवर्क से पर्दा उठने के बाद अब यह सवाल भी उठने लगा है कि दुनिया के
धनाढ्य और शक्तिशाली लोगों की नज़र में महिलाओं, ख़ासकर छोटी बच्चियों का क्या स्थान है?
महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने का ढोंग रचने वाला सफ़ेद पोश पुरुष प्रधान समाज जो कभी
महिलाओं को आधी आबादी कहकर ख़ुश करता है तो कभी बच्चियों को कंजक  व देवी के रूप में
पूजता भी है उन्हीं बच्चियों को अपने पैसे व सत्ता के बल पर अपनी हवस का निशाना बनाने वाले
लोग नाबालिग़ लड़कियों और युवा महिलाओं का शारीरिक शोषण भी करते हैं?
निश्चित रूप से एपस्टीन फ़ाइल्स पितृसत्ता की एक गहरी तस्वीर पेश करती हैं, जहां धनाढ्य पुरुष
विश्वव्यापी नेटवर्क बनाते हैं और एक दूसरे से जानकारी साझा करते हैं और महिलाओं को परिधि पर
रखते हैं। वास्तव में आधी आबादी को प्रायः सहयोगी, या यौन सुख प्रदान करने वाली के रूप में ही
देखा जाता है न कि समान भागीदार के रूप में। ख़ासकर ग़रीब परिवारों की छोटी बच्चियों को तो
कमज़ोर और आसानी से नियंत्रित करने योग्य माना जाता था। एप्सटीन के नेटवर्क में शामिल कुछ
पुरुषों ने कथित तौर पर इन लड़कियों को ;उपहार के रूप में इस्तेमाल किया, जिससे व्यापारिक या
राजनीतिक लाभ मिलते थे। यह दर्शाता है कि शक्तिशाली लोगों की नज़र में, महिलाएं और लड़कियां
अक्सर सत्ता और प्रभाव बनाए रखने का साधन बन जाती है न कि कोई सम्मानजनक मानव।
महिलाओं को केवलप्रजनन उपकरणके रूप में देखना भी पितृसत्ता की ही एक गहरी साज़िश है।
इसलिये एप्सटीन फ़ाइल्स से प्राप्त हो रहे ब्यौरों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि एप्सटीन
जैसे मामलों में जहाँ कुछ शक्तिशाली व्यक्तियों द्वारा छोटी मासूम बच्चियों को मात्र अपनी यौन
संतुष्टि के लिये या अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सौदेबाज़ी के साधन के रूप में अथवा किसी विशिष्ट व्यक्ति
को ब्लैकमेल करने की ग़रज़ से इस्तेमाल किया गया। यह एक ऐसी व्यवस्थित समस्या है जहां धन,
सत्ता के बल पर और जवाबदेही की कमी से ऐसी संस्कृति पनपती है। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के
अनुसार, यह वैश्विक अपराध नेटवर्क का हिस्सा है, जहां महिलाओं और लड़कियों का वस्तुकरण
नस्लवाद और भ्रष्टाचार से जुड़ा है। हालांकि, एफबीआई की जांच में ट्रैफ़िकिंग रिंग के लिए पर्याप्त
सबूत भले ही नहीं मिले परन्तु पीड़ितों की गवाहियां बताती हैं कि यह शोषण अत्यंत व्यापक था। ये
फ़ाइल्स यह भी दिखाती है कि सत्ता के शीर्ष पर मिसोगिनी (स्त्री-द्वेष) और यौन हिंसा कैसे
सामान्यीकृत हो जाती है। यह एक ऐसी विकृत पुरुष प्रधान व्यवस्था का प्रतिबिंब भी है जहां पीड़ितों
को न्याय मिलना मुश्किल रहता है। एप्सटीन फ़ाइल्स ऐसे ही शक्तिशाली पुरुषभेड़ियों ;की हक़ीक़त
को उजागर करती है।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: नवाचार से राष्ट्र निर्माण तक
स्वास्थ्य

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: नवाचार से राष्ट्र निर्माण तक

February 18, 2026
केंद्रीय बजट विश्लेषण : “स्पीड, स्केल और संकल्प का केंद्रीय बजट”
स्वास्थ्य

केंद्रीय बजट विश्लेषण : “स्पीड, स्केल और संकल्प का केंद्रीय बजट”

February 18, 2026
मोहन सरकार का सशक्त विजन : एक ट्रिलियन डॉलर की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश
स्वास्थ्य

मोहन सरकार का सशक्त विजन : एक ट्रिलियन डॉलर की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

February 18, 2026
छत्रपति शिवाजी की अमर विरासत और आधुनिक भारत की दिशा
स्वास्थ्य

छत्रपति शिवाजी की अमर विरासत और आधुनिक भारत की दिशा

February 18, 2026
गांव तक क्यों नहीं पहुंचती है बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था?
स्वास्थ्य

गांव तक क्यों नहीं पहुंचती है बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था?

February 18, 2026
नार्मल डिलिवरी चाहती हैं तो करें ये व्‍यायाम
स्वास्थ्य

नार्मल डिलिवरी चाहती हैं तो करें ये व्‍यायाम

February 18, 2026
Next Post
छत्रपति शिवाजी की अमर विरासत और आधुनिक भारत की दिशा

छत्रपति शिवाजी की अमर विरासत और आधुनिक भारत की दिशा

मोहन सरकार का सशक्त विजन : एक ट्रिलियन डॉलर की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

मोहन सरकार का सशक्त विजन : एक ट्रिलियन डॉलर की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

बिहार में अराजकता और अव्यवस्था की स्थिति काफी चिंताजनक: तेजस्वी यादव

बिहार में अराजकता और अव्यवस्था की स्थिति काफी चिंताजनक: तेजस्वी यादव

February 9, 2026
कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव में 22 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव में 22 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की

October 16, 2025
मप्रः भोपाल वृत्‍त के लगभग 3 लाख उपभोक्‍ताओं को जनवरी में दो करोड़ से अधिक की छूट

मप्रः भोपाल वृत्‍त के लगभग 3 लाख उपभोक्‍ताओं को जनवरी में दो करोड़ से अधिक की छूट

February 11, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: नवाचार से राष्ट्र निर्माण तक
  • केंद्रीय बजट विश्लेषण : “स्पीड, स्केल और संकल्प का केंद्रीय बजट”
  • मोहन सरकार का सशक्त विजन : एक ट्रिलियन डॉलर की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश
  • छत्रपति शिवाजी की अमर विरासत और आधुनिक भारत की दिशा

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News