Saturday, February 21, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

एआई में दक्ष प्रतिभाएं तैयार करने को ओपनएआई का आईआईटी-दिल्ली, आईआईएम-अहमदाबाद से करार

Abhishek by Abhishek
February 19, 2026
Reading Time: 1 min read
0
एआई में दक्ष प्रतिभाएं तैयार करने को ओपनएआई का आईआईटी-दिल्ली, आईआईएम-अहमदाबाद से करार

नई दिल्ली, 18 फरवरी  ने बुधवार को देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों और
शिक्षण संस्थानों के साथ साझेदारी की घोषणा की। इसका उद्देश्य प्रबंधन, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग और
रचनात्मक शिक्षा के क्षेत्रों में कृत्रिम मेधा (एआई) को शामिल कर प्रौद्योगिकी आधारित अर्थव्यवस्था के
लिए एआई में कुशल प्रतिभा तैयार करना है।

RELATED POSTS

दिल्ली: अदालत ने हिरासत में मौत के मामले में पीड़िता की याचिका पर कुलदीप सेंगर का पक्ष जानना

अब कार्यक्रम के दौरान गुलदस्ता और स्मृति चिह्न नहीं लेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान

‘वंदे मातरम’ विवाद पर शशि थरुर………देशभक्ति दिल से होती, कानून बनाकर मजबूर नहीं करना चाहिए

ओपनएआई ने बयान में कहा कि इस पहल के पहले चरण में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)
दिल्ली, भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)
नई दिल्ली, मणिपाल अकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (माहे), यूपीईएस और पर्ल अकेडमी शामिल हैं।
इस पहल के माध्यम से अगले एक वर्ष के दौरान एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और
कर्मचारियों को सहायता प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य केवल एआई उपकरणों तक पहुंच उपलब्ध
कराना ही नहीं, बल्कि शैक्षणिक शुचिता और जिम्मेदार उपयोग के सिद्धांतों के साथ पूरे परिसर में
इसका एकीकरण सुनिश्चित करना है।
ओपनएआई इंडिया के शिक्षा प्रमुख राघव गुप्ता ने कहा, ‘‘भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार पीढ़ी के
निर्माण को एआई साक्षरता अनिवार्य है। अध्ययनों का अनुमान है कि वर्ष 2030 तक पेशेवरों के लगभग
40 प्रतिशत मुख्य कौशल, जिन पर वे आज निर्भर हैं, बदल जाएंगे और इसका मुख्य कारण एआई
प्रौद्योगिकी होगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद, एआई उपकरणों की क्षमता और लोगों द्वारा उनके वास्तविक उपयोग के
बीच एक बड़ा अंतर बना हुआ है। शिक्षण संस्थान इस अंतर को पाटने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के बुनियादी ढांचे में एआई उपकरणों, प्रशिक्षण और अनुसंधान को शामिल
करके, वे छात्रों को उन कौशलों से लैस कर सकते हैं जो कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित दुनिया में सफल
होने के लिए आवश्यक हैं।’’
इस सहयोग के तहत ‘एंटरप्राइज-ग्रेड’ चैटजीपीटी शिक्षा तक पहुंच, व्यवस्थित प्रशिक्षण (ऑनबोर्डिंग),
विषय-विशिष्ट कार्यान्वयन मार्गदर्शन और संस्थान की नीतियों के अनुरूप ‘जिम्मेदार-उपयोग’ का ढांचा
उपलब्ध कराया जाएगा।
एआई की दक्षता को मुख्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं जैसे कि एडवांस्ड प्रॉम्प्टिंग, एनालिटिक्स, कोडिंग,
सिमुलेशन, केस विश्लेषण और एआई-सहायता प्राप्त अनुसंधान (रिसर्च) में एकीकृत किया जाएगा।
ओपनएआई द्वारा हैकाथॉन, ‘बिल्ड डेज़’ और ‘इंडस्ट्री डेज़’ का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि परिसरों
में हो रहे नवाचार को स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी उद्यमों के साथ जोड़ा जा सके।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

दिल्ली: अदालत ने हिरासत में मौत के मामले में पीड़िता की याचिका पर कुलदीप सेंगर का पक्ष जानना
स्वास्थ्य

दिल्ली: अदालत ने हिरासत में मौत के मामले में पीड़िता की याचिका पर कुलदीप सेंगर का पक्ष जानना

February 20, 2026
अब कार्यक्रम के दौरान गुलदस्ता और स्मृति चिह्न नहीं लेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान
स्वास्थ्य

अब कार्यक्रम के दौरान गुलदस्ता और स्मृति चिह्न नहीं लेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान

February 20, 2026
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शशि थरुर………देशभक्ति दिल से होती, कानून बनाकर मजबूर नहीं करना चाहिए
स्वास्थ्य

‘वंदे मातरम’ विवाद पर शशि थरुर………देशभक्ति दिल से होती, कानून बनाकर मजबूर नहीं करना चाहिए

February 20, 2026
भारत-नीदरलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग पर की बातचीत
स्वास्थ्य

भारत-नीदरलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग पर की बातचीत

February 20, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने सीएए के खिलाफ याचिकाओं पर नई तारीख तय की, 5 मई से सुनवाई शुरू होगी
स्वास्थ्य

सुप्रीम कोर्ट ने सीएए के खिलाफ याचिकाओं पर नई तारीख तय की, 5 मई से सुनवाई शुरू होगी

February 20, 2026
होली के लिए रेलवे चला रहा है 30 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें: मुंबई से पूर्वांचल और बिहार के लिए बढ़ाई गई सेवाएं
स्वास्थ्य

होली के लिए रेलवे चला रहा है 30 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें: मुंबई से पूर्वांचल और बिहार के लिए बढ़ाई गई सेवाएं

February 20, 2026
Next Post
मनोहर लाल ने एआई इंपैक्ट समिट में विद्युत मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया

मनोहर लाल ने एआई इंपैक्ट समिट में विद्युत मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 283 अंक उछला

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 283 अंक उछला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

अयोध्या हनुमानगढ़ी परिसर में मारपीट और फायरिंग , 5 लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज

अयोध्या हनुमानगढ़ी परिसर में मारपीट और फायरिंग , 5 लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज

October 16, 2025
कर्ज माफी को लेकर नागपुर की सड़कों पर उतरे किसान, लंबा जाम लगा, ट्रेनें रोकने की धमकी

कर्ज माफी को लेकर नागपुर की सड़कों पर उतरे किसान, लंबा जाम लगा, ट्रेनें रोकने की धमकी

October 30, 2025
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, भोले के जयकारों से गूंजा यमुनापार

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, भोले के जयकारों से गूंजा यमुनापार

February 16, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • दिल्ली: अदालत ने हिरासत में मौत के मामले में पीड़िता की याचिका पर कुलदीप सेंगर का पक्ष जानना
  • अब कार्यक्रम के दौरान गुलदस्ता और स्मृति चिह्न नहीं लेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान
  • ‘वंदे मातरम’ विवाद पर शशि थरुर………देशभक्ति दिल से होती, कानून बनाकर मजबूर नहीं करना चाहिए
  • भारत-नीदरलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग पर की बातचीत

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News