Thursday, February 19, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

बंगलादेश के नये विदेश मंत्री बने खलीलुर रहमान: अराकान कॉरिडोर पर संकेत?

Abhishek by Abhishek
February 19, 2026
Reading Time: 1 min read
0
बंगलादेश के नये विदेश मंत्री बने खलीलुर रहमान: अराकान कॉरिडोर पर संकेत?

नई दिल्ली, 18 फरवरी  बंगलादेश के नये प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान के मंत्रिमंडल में खलीलुर
रहमान को विदेश मंत्री बनाये जाने को देश के कूटनीतिक हलकों में विदेश नीति की ‘सावधानीपूर्वक

RELATED POSTS

इंडिया-एआई समिट में यूएन महासचिव गुटेरेस, भारत को उम्मीद ‘साझेदारी होगी और मजबूत’

नमस्ते, इंडिया! मैं जरूरी एजेंडा के साथ भारत आया हूं: ब्राजील के राष्ट्रपति

भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग से पीएम मोदी की मुलाकात, एआई और डिजिटल टेक स्पेस में सहयोग पर हुई बात

पुनर्संतुलन प्रक्रिया’ के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले वह अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस
के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रह चुके हैं। विश्लेषकों का कहना है कि वह पश्चिमी नीति-निर्माण
हलकों में सहज माने जाते हैं और उन्हें अमेरिकी प्रशासन के करीब समझा जाता है। ऐसे समय में यह
तथ्य अहम माना जा रहा है, जब बंगलादेश अमेरिका के साथ एक असंतुलित माने जा रहे व्यापार
समझौते के बीच अपने संबंधों को साधने की कोशिश कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष एनएसए
के रूप में उनकी नियुक्ति उस समय बीएनपी नेतृत्व के कड़े विरोध के बावजूद हुई थी। भारत के पूर्व
उच्चायुक्त पिनाक आर. चक्रवर्ती ने कहा, “ यह आश्चर्यजनक है कि बीएनपी का हिस्सा न होने के
बावजूद खलीलुर रहमान को विदेश मंत्री बनाया गया है। वह तथाकथित टेक्नोक्रेट कोटे से आये हैं। उनकी
नियुक्ति से संकेत मिलता है कि तारिक रहमान के कार्यकाल में भी अमेरिकी प्रभाव बना रहेगा। ” भारत
ने आधिकारिक तौर पर उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल
मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह आपसी प्रगति और समृद्धि के लिए सहयोग
को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं।
मुहम्मद यूनुस के कार्यकाल के दौरान खलीलुर रहमान रोहिंग्या मुद्दे पर मुख्य सलाहकार के उच्च
प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उन्हें उन प्रभावशाली आवाज़ों में शामिल माना जाता है,
जिन्होंने ‘अराकान कॉरिडोर’ के निर्माण की वकालत की थी। यह एक मानवीय मार्ग होगा, जो चटगांव से
होकर म्यांमार के रखाइन राज्य तक सहायता पहुंचाने में मदद करेगा। समर्थकों का कहना है कि यह
गलियारा मानवीय और रणनीतिक दोनों उद्देश्यों की पूर्ति करेगा तथा लंबे समय से चले आ रहे रोहिंग्या
शरणार्थी संकट को लेकर बंगलादेश पर बने अंतरराष्ट्रीय दबाव को कम कर सकता है। आलोचकों का
मानना है कि इससे संप्रभुता, सुरक्षा जोखिम और म्यांमार के आंतरिक संघर्ष में गहराई से उलझने की
आशंका बढ़ सकती है। श्री चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि खलीलुर रहमान हालिया बंगलादेश-अमेरिका
व्यापार समझौते को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं और इसी कारण वह नयी बीएनपी
सरकार के लिए मूल्यवान बने रहेंगे, जो भविष्य में बेहतर शर्तें हासिल करने की कोशिश करेगी। हाल में
हस्ताक्षरित व्यापार समझौते के तहत बंगलादेश के वस्त्र उद्योग को कुछ राहत मिली है, क्योंकि शुल्क
घटाये गये हैं और अमेरिकी कच्चे माल से बने परिधानों पर शून्य शुल्क का वादा किया गया है।
समझौते में बंगलादेश द्वारा अमेरिका से अधिक मात्रा में वस्तुएं खरीदने की प्रतिबद्धता भी है। साथ ही
यह शर्त भी है कि बंगलादेश ऐसे किसी देश से परमाणु रिएक्टर, ईंधन रॉड या संवर्धित यूरेनियम नहीं
खरीदेगा, जो ‘अमेरिका के महत्वपूर्ण हितों को नुकसान पहुंचाता हो।’ विश्लेषकों के अनुसार, बंगलादेश की
विदेश नीति इस समय नाजुक मोड़ पर है। भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ
बंगलादेश को चीन के हितों को भी संतुलित करना होगा। क्षेत्र में बीजिंग के प्रभाव को सीमित करने की
मंशा रखने वाले अमेरिका ने हाल ही में बंगलादेश में नियुक्त अपने राजदूत ब्रेंट टी क्रिस्टेनसेन के
माध्यम से चीन के साथ कुछ प्रकार की भागीदारी के जोखिमों को लेकर चेतावनी भी दी है। साथ ही,
म्यांमार के साथ संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। रोहिंग्या प्रत्यावर्तन प्रक्रिया ठप पड़ी है और बंगाल की खाड़ी
क्षेत्र में भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है। ऐसे में, यह देखना अहम होगा कि जिस मानवीय

गलियारे की अवधारणा को नये विदेश मंत्री कभी समर्थन देते माने गये, वह केवल विचार तक सीमित
रहती है या व्यवहार में भी उतरती है।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

इंडिया-एआई समिट में यूएन महासचिव गुटेरेस, भारत को उम्मीद ‘साझेदारी होगी और मजबूत’
स्वास्थ्य

इंडिया-एआई समिट में यूएन महासचिव गुटेरेस, भारत को उम्मीद ‘साझेदारी होगी और मजबूत’

February 19, 2026
नमस्ते, इंडिया! मैं जरूरी एजेंडा के साथ भारत आया हूं: ब्राजील के राष्ट्रपति
स्वास्थ्य

नमस्ते, इंडिया! मैं जरूरी एजेंडा के साथ भारत आया हूं: ब्राजील के राष्ट्रपति

February 19, 2026
भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग से पीएम मोदी की मुलाकात, एआई और डिजिटल टेक स्पेस में सहयोग पर हुई बात
स्वास्थ्य

भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग से पीएम मोदी की मुलाकात, एआई और डिजिटल टेक स्पेस में सहयोग पर हुई बात

February 19, 2026
शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन
स्वास्थ्य

शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन

February 19, 2026
खुद की गाड़ी में ही चलेंगे प्रधानमंत्री रहमान, अपने पैसों से भरवायेंगे पेट्रोल
स्वास्थ्य

खुद की गाड़ी में ही चलेंगे प्रधानमंत्री रहमान, अपने पैसों से भरवायेंगे पेट्रोल

February 19, 2026
डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे के महत्व पर जोर देने के लिए अमेरिका मॉरीशस वार्ता
स्वास्थ्य

डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे के महत्व पर जोर देने के लिए अमेरिका मॉरीशस वार्ता

February 19, 2026
Next Post
शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन

शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन

भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग से पीएम मोदी की मुलाकात, एआई और डिजिटल टेक स्पेस में सहयोग पर हुई बात

भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग से पीएम मोदी की मुलाकात, एआई और डिजिटल टेक स्पेस में सहयोग पर हुई बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

इस्लामाबाद मस्जिद हमले पर पाकिस्तान के आरोपों को अफगानिस्तान ने बताया गैर-जिम्मेदाराना और बेबुनियाद

इस्लामाबाद मस्जिद हमले पर पाकिस्तान के आरोपों को अफगानिस्तान ने बताया गैर-जिम्मेदाराना और बेबुनियाद

February 9, 2026
भाजपा नेता पितवास पंडा की गोली मारकर हत्या क्षेत्र में तनाव की स्थिति – उड़ीसा

भाजपा नेता पितवास पंडा की गोली मारकर हत्या क्षेत्र में तनाव की स्थिति – उड़ीसा

October 7, 2025
रोहिणी में महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर चाकू से हमला, महिला बनकर क्लीनिक पहुंचा जीजा गिरफ्तार

रोहिणी में महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर चाकू से हमला, महिला बनकर क्लीनिक पहुंचा जीजा गिरफ्तार

February 17, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • इंडिया-एआई समिट में यूएन महासचिव गुटेरेस, भारत को उम्मीद ‘साझेदारी होगी और मजबूत’
  • नमस्ते, इंडिया! मैं जरूरी एजेंडा के साथ भारत आया हूं: ब्राजील के राष्ट्रपति
  • भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग से पीएम मोदी की मुलाकात, एआई और डिजिटल टेक स्पेस में सहयोग पर हुई बात
  • शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News