Thursday, February 19, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

नमस्ते, इंडिया! मैं जरूरी एजेंडा के साथ भारत आया हूं: ब्राजील के राष्ट्रपति

Abhishek by Abhishek
February 19, 2026
Reading Time: 1 min read
0
नमस्ते, इंडिया! मैं जरूरी एजेंडा के साथ भारत आया हूं: ब्राजील के राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 18 फरवरी  ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भारतीय
संस्कृति और आतिथ्य से खासा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने भारत को नमस्ते कह आभार जताया है। सोशल
मीडिया प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर कर उन्होंने पारंपरिक स्वागत के लिए धन्यवाद अदा करते हुए
अपना एजेंडा भी बताया है।
होटल में पारंपरिक स्वागत के बाद मेहमान नेता ने एक्स पोस्ट में लिखा, “नमस्ते, इंडिया! मैं एक जरूरी
एजेंडे के साथ दौरे पर हूं। ये एजेंडा रिश्ते मजबूत करना, साझेदारी को गहरा करना और दुनिया में एआई
के भविष्य पर चर्चा करना है। हम दोनों देशों के बीच और ज्यादा सहयोग, इनोवेशन और अवसर निर्माण
के लिए काम करना जारी रखेंगे।”
दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया।

RELATED POSTS

इंडिया-एआई समिट में यूएन महासचिव गुटेरेस, भारत को उम्मीद ‘साझेदारी होगी और मजबूत’

भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग से पीएम मोदी की मुलाकात, एआई और डिजिटल टेक स्पेस में सहयोग पर हुई बात

शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन

एमईए ने बताया कि इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति लूला इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे और
फिर पीएम नरेंद्र मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
मंत्रालय ने इस दौरे को दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करने वाला करार दिया है। लिखा, “भारत
और ब्राजील के बीच करीबी और कई तरह के रिश्ते हैं। ये रिश्ते, जो रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचे हैं,
दरअसल, एक समान ग्लोबल विजन, लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता पर
आधारित हैं। राष्ट्रपति लूला की यात्रा से भारत-ब्राजील साझेदारी को जबरदस्त रफ्तार मिलेगी।”
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा 22 फरवरी तक भारत में रहेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
निमंत्रण पर हो रहा है। इस बार राष्ट्रपति लूला अपने साथ सैकड़ों कंपनियों के मालिकों और अधिकारियों
का प्रतिनिधिमंडल लेकर पहुंचे हैं।
उन्होंने भारत रवाना होते समय पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वे इस समिट में भाग लेंगे और
दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसरों को लेकर चर्चा भी करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि 2025 में भारत और ब्राजील के बीच व्यापार 15 अरब अमेरिकी डॉलर से
ज्यादा रहा है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा
करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर के भोज का आयोजन करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी
विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, जिनमें बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग, बहुपक्षवाद, वैश्विक शासन और
ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी और उनके सम्मान में एक भोज का
आयोजन करेंगी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी ब्राजील के राष्ट्रपति
से मुलाकात करेंगे।
राष्ट्रपति लूला के साथ करीब 14 मंत्री और ब्राजीली कंपनियों के शीर्ष सीईओ का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल
भी है। साथ आए मंत्रिगण अपने भारतीय समकक्षों संग बैठक भी करेंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत में ये राष्ट्रपति लूला का छठा दौरा है। वे पहली बार 2004 में गणतंत्र
दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आए थे और आखिरी बार सितंबर 2023 में जी20 समिट के
लिए भारत आए थे। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति लूला दोनों बीच में अक्सर मिलते रहे
हैं।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

इंडिया-एआई समिट में यूएन महासचिव गुटेरेस, भारत को उम्मीद ‘साझेदारी होगी और मजबूत’
स्वास्थ्य

इंडिया-एआई समिट में यूएन महासचिव गुटेरेस, भारत को उम्मीद ‘साझेदारी होगी और मजबूत’

February 19, 2026
भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग से पीएम मोदी की मुलाकात, एआई और डिजिटल टेक स्पेस में सहयोग पर हुई बात
स्वास्थ्य

भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग से पीएम मोदी की मुलाकात, एआई और डिजिटल टेक स्पेस में सहयोग पर हुई बात

February 19, 2026
शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन
स्वास्थ्य

शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन

February 19, 2026
बंगलादेश के नये विदेश मंत्री बने खलीलुर रहमान: अराकान कॉरिडोर पर संकेत?
स्वास्थ्य

बंगलादेश के नये विदेश मंत्री बने खलीलुर रहमान: अराकान कॉरिडोर पर संकेत?

February 19, 2026
खुद की गाड़ी में ही चलेंगे प्रधानमंत्री रहमान, अपने पैसों से भरवायेंगे पेट्रोल
स्वास्थ्य

खुद की गाड़ी में ही चलेंगे प्रधानमंत्री रहमान, अपने पैसों से भरवायेंगे पेट्रोल

February 19, 2026
डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे के महत्व पर जोर देने के लिए अमेरिका मॉरीशस वार्ता
स्वास्थ्य

डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे के महत्व पर जोर देने के लिए अमेरिका मॉरीशस वार्ता

February 19, 2026
Next Post
इंडिया-एआई समिट में यूएन महासचिव गुटेरेस, भारत को उम्मीद ‘साझेदारी होगी और मजबूत’

इंडिया-एआई समिट में यूएन महासचिव गुटेरेस, भारत को उम्मीद ‘साझेदारी होगी और मजबूत’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

February 5, 2026
बंगलादेश के नये विदेश मंत्री बने खलीलुर रहमान: अराकान कॉरिडोर पर संकेत?

बंगलादेश के नये विदेश मंत्री बने खलीलुर रहमान: अराकान कॉरिडोर पर संकेत?

February 19, 2026
व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, अफगान नागरिक के हमले में दो जवान घायल, एफबीआई जांच में जुटी

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, अफगान नागरिक के हमले में दो जवान घायल, एफबीआई जांच में जुटी

November 27, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • इंडिया-एआई समिट में यूएन महासचिव गुटेरेस, भारत को उम्मीद ‘साझेदारी होगी और मजबूत’
  • नमस्ते, इंडिया! मैं जरूरी एजेंडा के साथ भारत आया हूं: ब्राजील के राष्ट्रपति
  • भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग से पीएम मोदी की मुलाकात, एआई और डिजिटल टेक स्पेस में सहयोग पर हुई बात
  • शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News