Saturday, February 21, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है और सारा का सारा है

Abhishek by Abhishek
February 21, 2026
Reading Time: 1 min read
0
जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है और सारा का सारा है

भारतीय संसद का ‘कश्मीर संकल्प 22 फरवरी 1994’ शुभ है, सत्य है, स्तुत्य है, पर सिद्ध नहीं हो
पाया है। यह दुखद है।
दो निर्विवाद सत्य हैं – पहला – कश्मीर हमारे राष्ट्र का मुकुटमणि है, दूजा – हमारा यह मुकुटमणि
वर्तमान में ग्रहण में है।
कश्मीर की वर्तमान स्थिति को लेकर हमारा समूचा भारत राष्ट्र चिंतित रहा है। इस राष्ट्रीय चिंता का ही
प्रकटीकरण था 22 फरवरी 1994 को पूर्व प्रधानमंत्री की नरसिंहराव सरकार द्वारा संसद में पारित
‘कश्मीर संकल्प’। इस संकल्प में भारत का राजनीतिक पक्ष-विपक्ष, समस्त नागरिकों का मानस
सम्मिलित था। यह संकल्प राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चिंता, भावना व विचार से प्रेरित था।
संसद में पारित इस प्रस्ताव में यह संकल्प किया गया था कि – “पाकिस्तान के कब्जे वाला
जम्मू कश्मीर और भारत का अभिन्न अंग था, है और सदैव रहेगा। पाकिस्तान ने 1947-48 के बाद से
ही भारत के इस बड़े भूभाग पर कब्जा कर रखा है। इस प्रस्ताव के जरिये यह संकल्प लिया गया था कि
पाकिस्तान के अवैध कब्जे में लद्दाख और जम्मू कश्मीर की जो हमारी भूमि है उसे हम हर स्थिति में
वापस लेंगे।
यह संकल्प दिवस  के साथ  की मुक्ति का संकल्प दिवस भी है। वस्तुतः जम्मू-
कश्मीर और लद्दाख का कुल क्षेत्रफल लगभग 2,22,236 वर्ग किमी है। इसमें  यानि
पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू कश्मीर का क्षेत्रफल 13,297 वर्ग किमी है। में जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के
मीरपुर-मुजफ्फराबाद, भीम्बर, कोटली जैसे नगर सम्मिलित हैं, जो कभी हिन्दू बहुल हुआ करते थे।
जबकि  अर्थात (पाकिस्तान अधिक्रांत क्षेत्र लद्दाख) में गिलगित और बाल्टिस्तान सम्मिलित हैं।
यह क्षेत्र खनिज संपदा से लबालब है।  का कुल क्षेत्रफल लगभग 64817 वर्ग किमी है।
और मूल रूप से जम्मू कश्मीर का ही एक भाग है, जिसकी सीमाएं पाकिस्तान के पंजाब,
उत्तर-पश्चिम, अफगानिस्तान के वखान गलियारे, चीन के शिनजियांग क्षेत्र और लद्दाख के पूर्व क्षेत्र से
होकर गुजरती हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान ( में 1480 सोने की खदानें हैं, जिनमें से 123 में अयस्क
है, जहाँ सोने की मात्रा दक्षिण अफ्रीका की विश्व प्रसिद्ध खदानों से कई गुना अधिक है।
चीन अधिक्रांत लद्दाख क्षेत्र अर्थात  का संभावित एरिया 37 हजार वर्ग किमी है और इसमें
5,180 किमी शक्सगाम का एरिया पाकिस्तान ने 1963 में  एग्रीमेंट के तहत दे दिया था।
यानि चीन के कब्जे में कुल क्षेत्रफल 42,735 वर्ग किलोमीटर है।  में सिर्फ अक्साई चीन नहीं
बल्कि ट्रांस काराकोरम ट्रैक्ट और मिंसर भी शामिल है। यहाँ से मुख्यतः कई नदियाँ निकलती हैं। जैसे
गलवान नदी, चिपचैप नदी और कार्स जैसी आदि-आदि नदियाँ निकलती हैं। लेकिन इनमें कार्कस नदी

RELATED POSTS

कर्नाटक सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार

जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’

सबसे बड़ी नदी है, जो कि उत्तर की ओर जाती है और इसे ब्लैक जेड रिवर कहते हैं। भारत का यह
महत्वपूर्ण भाग आज चीन के नियंत्रण में है।
वस्तुतः 1947 में देश के विभाजन के कुछ महीनों बाद ही पाकिस्तानी सेना ने 22 अक्टूबर 1947 को
जम्मू-कश्मीर पर आक्रमण कर दिया था। इस आक्रमण में पाकिस्तानी सैनिकों ने हजारों की संख्या में
निर्दोष हिंदूओं (प्रमुखतः सिक्ख समुदाय) का जघन्य नरसंहार किया था और प्राचीन मंदिरों, गुरुद्वारों
आदि हिंदू स्थलों का विध्वंस किया था। बाद में इन हिंदुओं के अपमान के उद्देश्य से इन कब्जाए गए
धार्मिक स्थलों का अपमानजनक प्रयोग भी किया गया था।
इन घटनाओं के बाद बड़ी संख्या में हिंदू बंधु अपने कश्मीर से पलायन को विवश हो गये थे। विगत
लगभग आठ दशकों से  स्थित हमारे ऐतिहासिक मंदिरों, गुरुद्वारों और बौद्ध मठों को
पाकिस्तानी आतताइयों ने चुन-चुन कर विध्वंस करने का काम किया है।  पर पाकिस्तान का 76
वर्षों से अवैध नियंत्रण है। आज समूचे भारत राष्ट्र सहित,  के विस्थापितों की यह मांग है कि
पाकिस्तान के अवैध कब्जे में जो हमारा कश्मीर है उसे वापस लिया जाए और  विस्थापितों को
उनका अधिकार लौटाया जाए।
पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी नरसिम्हा राव का कार्यकाल जम्मू-कश्मीर के लिए अनेक उतार-चढ़ाव वाला था। एक
तरफ कश्मीर घाटी से हिन्दुओं का नरसंहार और निष्कासन लगातार जारी था। वहीं दूसरी ओर
पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में भारत के विरुद्ध आतंकवादियों का प्रशिक्षण भी हो रहा
था।
उस कालखंड में पाकिस्तान के दो तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो (वर्ष 1990) एवं नवाज शरीफ (वर्ष
1991-93) ने में सतत आना जाना बढ़ा दिया था। लक्ष्य स्पष्ट था, इन क्षेत्रों में बसे मुट्ठी भर
हिंदुओं का भी सफ़ाया। बेनजीर भुट्टो ने 13 मार्च, 1990 में मुज़फ्फराबाद की एक सभा में भारत के
खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों का सार्वजनिक समर्थन किया। इसके बाद नवाज शरीफ ने भी पीओजेके
से ‘कश्मीर बनेगा पाकिस्तान’ जैसे युद्धक नारे लगाने शुरू कर दिए।
संघ परिवार इस विषय से अत्यंत चिंतित हुआ। संघ ने तत्काल ही देश भर में इस विषय में हस्तक्षेप
करने का वातावरण बनाया था। केंद्र सरकार पर दबाव भी बनाया था। प्रधानमंत्री नरसिंहराव भी इस
संदर्भ में संवेदनशील थे। नरसिंहराव जी के विचार इस संदर्भ में संघ से साम्य रखते थे। स्थिति को
देखते हुए ही उन्होंने इस संदर्भ में पहला कदम 22 फरवरी, 1994 को उठाया। उस दिन संसद ने
पर एक संकल्प पारित किया था।
संसद में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव के संदर्भ में बलपूर्वक कहा गया कि पाकिस्तान को (अविभाजित)
जम्मू-कश्मीर के कब्जे वाले इलाकों को खाली करना होगा जिसपर पाकिस्तान ने अवैध कब्ज़ा कर रखा
है।
लगभग एक वर्ष पश्चात् केंद्र सरकार ने को लेकर दूसरा कदम उठाया था। वर्ष 1995 में
पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू कश्मीर और उत्तरी इलाकों यानि (गिलगित-बल्तिस्तान) पर विदेश
मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी ने संसद में एक रिपोर्ट पेश की। भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न दिवंगत
श्री अटल बिहारी वाजपेयी इसकी अध्यक्षता कर रहे थे। इस सर्वदलीय कमेटी में लोकसभा और राज्यसभा

से 45 सदस्यों को शामिल किया गया था, जिन्होंने दोहराया कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न
हिस्सा है।
साथ ही इस समिति ने सुझाव दिया कि पीओजेके और गिलगित-बल्तिस्तान में मानवाधिकारों के हनन
पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष स्वर उठाए जाने चाहिए। यह दोनों अभूतपूर्व कदम थे। वस्तुतः यह
कदम वर्षों पूर्व ही उठा लिए जाने चाहिए थे।
खेद का विषय है कि तीन दशक पुराना यह ‘कश्मीर संकल्प’ अब भी अधूरा है।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

कर्नाटक  सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप
स्वास्थ्य

कर्नाटक सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप

February 21, 2026
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार
स्वास्थ्य

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार

February 21, 2026
जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’
स्वास्थ्य

जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’

February 21, 2026
कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई
स्वास्थ्य

कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

February 21, 2026
कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का आरोप, कसा तंज- 24 घंटे शराब की दुकानें
स्वास्थ्य

कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का आरोप, कसा तंज- 24 घंटे शराब की दुकानें

February 21, 2026
रॉबर्ट बैडेन‑पावेल की प्रेरणा से सेवा और नेतृत्व का संदेश: स्काउट संस्थापक दिवस।
स्वास्थ्य

रॉबर्ट बैडेन‑पावेल की प्रेरणा से सेवा और नेतृत्व का संदेश: स्काउट संस्थापक दिवस।

February 21, 2026
Next Post
रॉबर्ट बैडेन‑पावेल की प्रेरणा से सेवा और नेतृत्व का संदेश: स्काउट संस्थापक दिवस।

रॉबर्ट बैडेन‑पावेल की प्रेरणा से सेवा और नेतृत्व का संदेश: स्काउट संस्थापक दिवस।

कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का आरोप, कसा तंज- 24 घंटे शराब की दुकानें

कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का आरोप, कसा तंज- 24 घंटे शराब की दुकानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

मप्रः जनगणना 2027 की पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल, नागरिक खुद भर सकेंगे स्व-गणना पोर्टल पर जानकारी

मप्रः जनगणना 2027 की पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल, नागरिक खुद भर सकेंगे स्व-गणना पोर्टल पर जानकारी

February 13, 2026
शिया-सुन्नी दंगे में हुई हत्या के 27 साल बाद 12 दोषियों को आजीवन कारावास

शिया-सुन्नी दंगे में हुई हत्या के 27 साल बाद 12 दोषियों को आजीवन कारावास

February 18, 2026
‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा यूपी का बजट, हर वर्ग का होगा विकास: डिप्टी सीएम ब्रजेश

‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा यूपी का बजट, हर वर्ग का होगा विकास: डिप्टी सीएम ब्रजेश

February 11, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • कर्नाटक सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप
  • तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार
  • जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News