नई दिल्ली, 22 फरवरी भजनपुरा डी-ब्लॉक में विराट हिंदू सम्मेलन श्रृंखला के अंतर्गत
एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के प्रतिनिधियों,
माताओं-बहनों और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा ने दीप
प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्र निर्माण में भूमिका और उसके सौ वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला,
जबकि विभाग संघचालक अरुण जी ने ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर अपने विचार रखे।
सह जिला कार्यवाह ब्रह्मपुरी नीरज ने समाज परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते
हुए उन्हें सामाजिक जागरण का आधार बताया। जिला विद्यार्थी कार्यप्रमुख ब्रह्हपुरी अभिषेक ने
‘हिंदुत्व’ विषय पर बौद्धिक प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में माताओं-बहनों और बच्चों की
सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर कमलेश उपाध्याय, जयप्रकाश शर्मा, हरवंश शर्मा, केसरी
प्रसाद शर्मा, अजय शर्मा, जितेंद्र चतुर्वेदी, प्रमोद, राजेश भाटी, प्रफुल्ल, विनय शर्मा, परमानन्द शर्मा,
बृजेंद्र चतुर्वेदी, पार्षद श्रीमती रेखा रानी, बिजेंद्र प्रधान, ठाकुर विनोद जायस सहित अनेक गणमान्य
लोग उपस्थित रहे।












