नई दिल्ली, 22 फरवरी नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना
और सांसद हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में सराय काले खां स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी
दिखाई। मनोहर लाल ने कहा कि नमो भारत के चलने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जाम से
राहत मिलेगी। इस दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े श्रमिकों से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान
परियोजना की विशेषताओं और भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया
कि इस परियोजना के दो रूट प्रस्तावित हैं। इसमें सराय काले खां से राजस्थान के नीमराना और
दूसरा सराय काले खां से करनाल तक का रूट तैयार किया जाएगा। ये आने वाले दो वर्ष में तैयार
होंगे। मनोहर लाल ने कहा कि इस कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच
आवागमन करने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की पहली रीजनल
रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का रूट दिल्ली से मेरठ तय हुआ है।( मंत्री मनोहर लाल ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना
और सांसद हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में सराय काले खां स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी
दिखाई। मनोहर लाल ने कहा कि नमो भारत के चलने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जाम से
राहत मिलेगी। इस दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े श्रमिकों से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान
परियोजना की विशेषताओं और भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया
कि इस परियोजना के दो रूट प्रस्तावित हैं। इसमें सराय काले खां से राजस्थान के नीमराना और
दूसरा सराय काले खां से करनाल तक का रूट तैयार किया जाएगा। ये आने वाले दो वर्ष में तैयार
होंगे। मनोहर लाल ने कहा कि इस कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच
आवागमन करने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की पहली रीजनल
रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का रूट दिल्ली से मेरठ तय हुआ है।












