Sunday, March 1, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

कशमल संरक्षण, एक बड़ी चुनौती

HARSH SEHRAWAT by HARSH SEHRAWAT
February 24, 2026
Reading Time: 1 min read
0
कशमल संरक्षण, एक बड़ी चुनौती

अंग्रेजी शासन काल से इन बहुमूल्य जड़ी बूटियों को वर्किंग प्लान का हिस्सा नहीं बनाया गया जिस
कारण इनको उगाने की व्यवस्थाएं भी पनप नहीं सकीं। छोटा मोटा उखाडऩे का परमिट जारी करने और
एक्सपोर्ट परमिट जारी करने के बाद अपने कत्र्तव्यों की इतिश्री मान ली गई…

RELATED POSTS

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात

नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

कशमल हिमालय क्षेत्र में पाई जाने वाली एक बहु उपयोगी औषधि है। इसे चंबा में कसैह्बल, संस्कृत में
दारू हरिद्रा, गढ़वाल में किन्गोड़ा, हिंदी में दारू हल्दी कहा जाता है। यह झाड़ीनुमा पौधा है, जिसकी
ऊंचाई 7-8 फुट तक होती है। इसकी तीन-चार प्रजातियां हैं जो निचले से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगती हैं।
कशमल के फल बच्चे चाव से खाते हैं। जंगली जानवर बंदर आदि का भी पसंदीदा आहार है। इनकी
पत्तियां भेड़ बकरी के लिए पौष्टिक चारा हैं। इसके फूलों पर मधुमक्खी काम करती है। इसकी जड़ों से
रसोंत नामक औषधि बनाई जाती है। इसके अलावा अनेक बीमारियों में उपचार हेतु इसका उपयोग होता
है। इस वजह से औषधि उद्योग में इसकी बहुत मांग रहती है। इसी कारण कशमल का अवैध दोहन बड़े
पैमाने पर होता रहता है। चिपको आन्दोलन के दौर में भटियात क्षेत्र और चंबा के साथ लगते जडेरा क्षेत्र
से कशमल संरक्षण के लिए आवाज उठाई गई थी। भटियात के छुआला गांव और धरवाई गांव से करीब
एक ट्रक कशमल की जड़ें जो अवैध रूप से निकाली गई थी, आन्दोलनकारियों ने जब्त करवाई थी। जडेरा
में बहुत बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कशमल उखाड़ा गया था, जिसे जनता बैरियर लगा कर रोका गया
था और जब्त करवाया गया था। सरकारी जंगल से कशमल उखाडऩे पर रोक लगी थी। आज तक वह
रोक तो जारी है, किन्तु अवैध धंधे वाले निजी भूमि से परमिट लेकर सरकारी जंगलों से अवैध रूप से
उखाड़ कर ले जाते हैं। गत वर्ष चंबा के चुराह और सलूनी तहसील के कुछ जागरूक लोगों द्वारा इसके
विरुद्ध आवाज उठाई गई थी।
कांगड़ा के बैजनाथ से भी ऐसी खबरें आई थीं। प्रदेश के दूसरे हिस्सों से भी इस तरह की अवैध रूप से
कशमल उखाडऩे की खबरें आती रही हैं। स्थानीय स्तर पर 20-30 रुपए प्रति किलो खरीद कर आगे
कंपननियों को भारी मुनाफे पर व्यापारी लोग बेचते हैं। दवाई बन जाने के बाद तो इसकी कीमत बहुत
बढ़ जाती है। थोड़े से लाभ के लिए किसान अपना बहुत बड़ा नुकसान कर लेते हैं। कशमल को बचा कर
यदि उस पर भेड़-बकरी पालन और मधुमक्खी पालन किया जाए तो इससे कहीं ज्यादा कमाई किसान
कर सकते हैं। इसके अलावा कशमल की जड़ें बहुत गहरी होती हैं जिनको उखाडऩे के लिए 4 से 5 फुट
गहरे तक खुदाई करनी पड़ती है जिससे पहाड़ी ढलानें कमजोर हो जाती हैं और बरसात में भूस्खलन का
कारण बनती हैं। इसलिए जरूरी है कि कशमल को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। भले ही
इसके व्यापारिक दोहन पर सरकारी जंगल से प्रतिबन्ध लगा है किन्तु शातिर ठेकेदार स्थानीय लोगों को
बेवकूफ बना कर सांठगांठ कर लेते हैं और निजी भूमि से उखाडऩे का परमिट ले लेते हैं। जबकि निजी
भूमियों में बहुत ही कम मात्रा में कशमल उपलब्ध होता है। अत: निजी भूमि के नाम पर असल में दोहन
सरकारी जंगलों से होता है। हैरानी की बात यह है कि जब भी निजी भूमियों से कशमल उखाडऩे का
परमिट दिया जाता है तो उस भूमि में कितने झाड़ कशमल के हैं, यह क्यों नहीं जांचा जाता। अगर
परमिट जारी करने के समय यह जांच हो जाए तो पता लग जाएगा कि कितनी मात्रा में कशमल
उपलब्ध हो सकती है। निर्धारित मात्रा से ज्यादा जड़ें मिलने पर ठेकेदारों पर शिकंजा कसा जा सकता है।
यह जरूरी सावधानी बरती ही जानी चाहिए। इसके अलावा बहुत से देशों में कशमल की खेती की
संभावनाओं को भी विकसित किया जा रहा है। हमारे देश में भी कशमल की खेती आरंभ की जानी
चाहिए ताकि जंगल से कशमल को न उखाड़ा जाए और अपने खेतों से इसकी फसल तैयार करने की ओर

बढ़ा जा सके। इसमें दस से बीस साल का समय तो लगेगा किन्तु खैर आदि तैयार करने में भी तो
इतना ही समय लग जाता है।
इसके प्रचार के लिए सबसे अच्छा तरीका कटिंग लगाने का है। 10 सेंटीमीटर लंबी और एक सेंटीमीटर
ब्यास की कटिंग लेकर उसे रूटेक्स हार्मोन से उपचारित करके जमीन में लगाया जाता है। इस विधि से
80 फीसदी कटिंग कामयाब पाई गई हैं। पूरी जानकारी जड़ी बूटी खेती पर शोध करने वाले संस्थानों से
ली जा सकती है। स्थानीय समुदायों में कशमल के जंगलों के आसपास भेड़-बकरी पालन और मधुमक्खी
पालन को प्रोत्साहन देकर भी स्थानीय लोगों को वैकल्पिक आय उपलब्ध करवाई जा सकती है। इसकी
अधिकांश किस्में सदाबहार हैं और पूरा साल बकरी के लिए चारा दे सकती हैं। बीस तीस कशमल की
झाडिय़ों पर एक बकरी को पाला जाए तो साल भर में वह बकरी 6 से 8 हजार तक बिक सकती है। इस
तरह की जागरूकता जानकारी किसानों तक पहुंचा कर कशमल संरक्षण के लिए रुचि पैदा की जानी
चाहिए। ऐसी जमीनें जहां बंदरों आदि वन्य पशुओं के कारण खेती करना कठिन हो गया है, वहां कशमल
की खेती जड़ें निकाल कर बेचने के लिए भी की जा सकती है। कशमल की एक खूबी यह भी है कि ये
पेड़ों के नीचे छाया में भी कामयाबी से उग सकती है। सरकार इस तरफ ध्यान दे तो किसानों को आय
होगी और परिस्थिति तन्त्र को सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। इसके फलों को जंगली पशु-पक्षी भी
खाते हैं। इससे खेती में वन्य पशुओं द्वारा नुकसान में भी कमी आ सकती है। हम जितना प्रकृति की
रक्षा के साथ जुड़ कर रोजी कमाने के रास्ते निकालेंगे, उतना ही हमारी आजीविका टिकाऊ होगी और
जीवन सुरक्षित होगा।
इससे लोगों का स्वार्थ संरक्षण की दिशा में मोड़ा जा सकता है। इसके लिए वन विभाग को भी अपनी
मानसिकता बदलनी पड़ेगी। अंग्रेजी शासन काल से इन बहुमूल्य जड़ी बूटियों को वर्किंग प्लान का हिस्सा
नहीं बनाया गया जिस कारण इनको उगाने की व्यवस्थाएं भी पनप नहीं सकीं। इन्हें माईनर वन उपज
माना गया। छोटा मोटा उखाडऩे का परमिट जारी करने और एक्सपोर्ट परमिट जारी करने के बाद अपने
कर्तव्यों की इतिश्री मान ली गई। अभी कुछ हद तक चिंता की जाने लगी है, किन्तु चाक चौबंद व्यवस्था
कब खड़ी होगी, कोई नहीं जानता। हर बरसात में बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आ रहे हिमाचल में
सरकार से यह उम्मीद की जाती है कि वह कशमल और अन्य भूस्खलन रोकने वाली जड़ी-बूटियों और
झाडिय़ों के संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाने का कार्य करे।

ShareTweet
HARSH SEHRAWAT

HARSH SEHRAWAT

Related Posts

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
स्वास्थ्य

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

February 28, 2026
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
स्वास्थ्य

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात

February 28, 2026
नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
स्वास्थ्य

नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

February 28, 2026
देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन
स्वास्थ्य

देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

February 28, 2026
‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन
स्वास्थ्य

‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन

February 28, 2026
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड
स्वास्थ्य

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड

February 28, 2026
Next Post
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के हालिया आंकड़े सड़क सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण और विधि शासन के लिए गंभीर चुनौती है

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के हालिया आंकड़े सड़क सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण और विधि शासन के लिए गंभीर चुनौती है

खतरनाक स्टंट करने के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

खतरनाक स्टंट करने के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

देश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

देश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

November 7, 2025
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करोड़ों बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन योजना

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करोड़ों बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन योजना

February 24, 2026
देवभूमि उत्तराखंड सनातन संस्कृति की ध्वजवाहक:पोरी

देवभूमि उत्तराखंड सनातन संस्कृति की ध्वजवाहक:पोरी

February 11, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
  • दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
  • नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
  • देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News