ट्रांस हिंडन, 23 फरवरी कौशांबी थानाक्षेत्र स्थित एक फ्लैट में सोमवार सुबह आग लग
गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। कौशांबी स्थित
गोवर्धन अपार्टमेंट में 14वें तल पर अंकिता जायसवाल रहती हैं। वह सोमवार सुबह फ्लैट बंद कर
अपने ऑफिस गई थी। सुबह 11 बजे के बाद अचानक फ्लैट से धुआं निकलता देखकर लोगों ने
मेंटेनेंस टीम को बताया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सिंह ने बताया कि सवा 11 बजे
फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल टीम पहुंची और आग को बुझाना शुरू किया।
फ्लैट में रखा लगभग सभी सामान जल गया था। आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग पहले ही
बाहर आ गए थे। एक घंटे में आग को बुझा दिया गया, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।












