Wednesday, February 25, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

गुरुकमल में सजेगी प्रदेश कार्यशाला

HARSH SEHRAWAT by HARSH SEHRAWAT
February 24, 2026
0
गुरुकमल में सजेगी प्रदेश कार्यशाला

गुरुग्राम, 23 फरवरी  भारतीय जनता पार्टी के संगठन को वैचारिक रूप से मजबूत करने
और कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश प्रशिक्षण
महाभियान का बिगुल फूंक दिया गया है। इस महाभियान के तहत 24 फरवरी को गुरुग्राम के जिला
कार्यालय गुरुकमल में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों का जायजा लेने
के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सोमवार को जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और
मंडल अध्यक्षों की अहम बैठक ली। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वक्ताओं को प्रशिक्षित करना है, जो
आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक और वक्ताओं के रूप में
भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, प्रदेश संगठन
महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, महाभियान के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र मटिहार और प्रदेश संयोजक अर्चना गुप्ता
उपस्थित रहेंगे।
जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने बैठक में स्पष्ट किया कि गुरुग्राम में आयोजित होने वाले संगठन के
प्रत्येक कार्यक्रम की सफलता स्थानीय कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विजन और व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के संकल्प
को सिद्ध करने के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी गई
है, उसे पूरी निष्ठा से निभाना है। बैठक में ये रहे मौजूद तैयारियों के निमित्त बुलाई गई इस बैठक में
किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र यादव, जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, जिला मीडिया प्रभारी हितेश
चौधरी, जिला उपाध्यक्ष हितेश भारद्वाज, जिला कार्यालय प्रभारी यादराम जोया, अजय दुआ और
पी.सी. सैनी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई

ग्रामीण महिलाओं का लखपति बनने का सपना पूरा कर रहा सरस मेला

आकर्षक वाहन नंबर लेने का मौका

ShareTweet
HARSH SEHRAWAT

HARSH SEHRAWAT

Related Posts

शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई
स्वास्थ्य

शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई

February 24, 2026
ग्रामीण महिलाओं का लखपति बनने का सपना पूरा कर रहा सरस मेला
स्वास्थ्य

ग्रामीण महिलाओं का लखपति बनने का सपना पूरा कर रहा सरस मेला

February 24, 2026
आकर्षक वाहन नंबर लेने का मौका
स्वास्थ्य

आकर्षक वाहन नंबर लेने का मौका

February 24, 2026
छात्रा की आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
स्वास्थ्य

छात्रा की आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

February 24, 2026
सड़क पर गिट्टी फैलने से हादसे का डर
स्वास्थ्य

सड़क पर गिट्टी फैलने से हादसे का डर

February 24, 2026
रोडरेज में कार सवार को पीट-पीटकर घायल किया
स्वास्थ्य

रोडरेज में कार सवार को पीट-पीटकर घायल किया

February 24, 2026
Next Post
शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई

शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

किचन का काम आसान कर देंगे ये 8 कुकिंग टिप्स

किचन का काम आसान कर देंगे ये 8 कुकिंग टिप्स

February 16, 2026
खतरनाक स्टंट करने के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

खतरनाक स्टंट करने के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

February 24, 2026
अलीगढ़-बुलंदशहर के हिस्सों से बन सकता है नया जिला ‘कल्याण सिंह नगर’

अलीगढ़-बुलंदशहर के हिस्सों से बन सकता है नया जिला ‘कल्याण सिंह नगर’

October 31, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई
  • गुरुकमल में सजेगी प्रदेश कार्यशाला
  • ग्रामीण महिलाओं का लखपति बनने का सपना पूरा कर रहा सरस मेला
  • आकर्षक वाहन नंबर लेने का मौका

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News