Sunday, March 1, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

HARSH SEHRAWAT by HARSH SEHRAWAT
February 28, 2026
Reading Time: 1 min read
0
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

-मुंडका इलाके की घटना, घटना को अंजाम देकर ट्रक समेत भागा चालक
नई दिल्ली, 27 फरवरी  मुंडका में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो
गए। तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक 16 साल के किशोर को डॉक्टरों ने
मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नितिन के रूप में हुई है। घटना के बाद वाहन समेत भागे
चालक पर केस कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक 19 साल का मयंक कृष्णा वाटिका नांगलोई में रहते हैं। वह अपने दोस्तों
नितिन और समीर के साथ पीवीसी मार्केट में अलग अलग कंपनी के लिए कबाड़ का काम करते हैं।
मुंडका थाने में दर्ज प्राथमिकी में मयंक ने बताया कि 25 फरवरी की रात करीब पौने आठ बजे उसने
नितिन को घर चलने के लिए फोन किया। समीर बाइक लेकर मौजूद था। फिर तीनों बाइक से घर के
लिए रवाना हो गए।
मयंक ने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे नांगलोई जाने वाले मेन रोहतक रोड पर तेज रफ्तार
ट्रक ने उनकी बाइक को साइड मार दिया। समीर की हालत गंभीर है। पुलिस ने नितिन के शव को
कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ज्वाला पुरी में रहने वाले उसके पिता मनोज

RELATED POSTS

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात

नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने मयंक के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ
लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

द्वारका में एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचकर जुटाए थे 2 करोड़, दंपती गिरफ्तार (अपडेट)
-बैंक में गिरवी रखे फ्लैट को ही कई लोगों को बेचने के नाम पर ले लिए रुपये
नई दिल्ली, 27 फरवरी (वेब वार्ता)। दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में एक ही फ्लैट को कई लोगों
को बेचकर ठगी के आरोप में 57 वर्षीय व्यक्ति नरेश कुमार सिकरी और उसकी पत्नी शारदा सिकरी
(55) को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। ये द्वारका सेक्टर-9 के निवासी हैं।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि दंपती ने जिस
फ्लैट को पहले ही बैंक में गिरवी रखा था, उसी संपत्ति के संबंध में कई लोगों के साथ बिक्री समझौते
किए और उनसे बड़ी रकम वसूली। आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी के जरिए विभिन्न व्यक्तियों से
करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपये जुटाए। उन्होंने बताया कि 2024 में दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी के दो
मामले दर्ज किए गए थे। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि शारदा सिकरी ने अपने फ्लैट को बेचने
के लिए उनसे समझौते किए और भारी रकम लेने के बावजूद बिक्री प्रक्रिया पूरी नहीं की। इसके बाद
आरोपी फरार हो गए थे।
06 जनवरी 2024 और 14 जुलाई 2024 को द्वारका साउथ थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित
धाराओं के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि
लगातार प्रयासों के बावजूद दंपती गिरफ्तारी से बचते रहे। शारदा सिकरी की अग्रिम जमानत याचिका
ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दी थी और बाद में इसे दिल्ली उच्च न्यायालय से वापस ले लिया गया।
गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर द्वारका साउथ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार
साह व एसआई नवीन यादव की टीम ने दंपती का पता लगाकर उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक ठिकाने से
गिरफ्तार कर लिया।
बैंक का बकाया चुराने के लिए शुरु की ठगी : पूछताछ में उन्होंने कथित तौर पर अपराध स्वीकार
किया और बताया कि बैंक का बकाया चुकाने के लिए धन जुटाने की योजना के तहत उन्होंने फ्लैट
को गिरवी रखकर यह साजिश रची। पुलिस के मुताबिक पेशे से लोन एजेंट नरेश सिकरी धोखाधड़ी
का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

ShareTweet
HARSH SEHRAWAT

HARSH SEHRAWAT

Related Posts

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
स्वास्थ्य

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात

February 28, 2026
नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
स्वास्थ्य

नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

February 28, 2026
देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन
स्वास्थ्य

देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

February 28, 2026
‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन
स्वास्थ्य

‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन

February 28, 2026
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड
स्वास्थ्य

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड

February 28, 2026
ग्लोबल टूरिज्म मैप में स्थापित होगी दिल्ली: पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा
स्वास्थ्य

ग्लोबल टूरिज्म मैप में स्थापित होगी दिल्ली: पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा

February 28, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

राजस्थान में शादी से लौट रहे दोस्तों की कार हाइवे पर ट्रेलर में घुसी, छह की मौत

राजस्थान में शादी से लौट रहे दोस्तों की कार हाइवे पर ट्रेलर में घुसी, छह की मौत

February 12, 2026
भारत ख़ूबसूरत मानवीय बोलियों, भाषाओं का एक विश्वप्रसिद्ध अभूतपूर्व संगम

भारत ख़ूबसूरत मानवीय बोलियों, भाषाओं का एक विश्वप्रसिद्ध अभूतपूर्व संगम

February 13, 2026
राजगढ़ः युवक के कब्जे से सात पेटी अवैध शराब जब्त

राजगढ़ः युवक के कब्जे से सात पेटी अवैध शराब जब्त

February 13, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
  • दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
  • नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
  • देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News