आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज क्रिकेट टीम के कप्तान Suryakumar yadav पर इन दिनों बेहद गुस्से में है एशिया कप में पाकिस्तान के विरुद्ध मैच खेलने के कारण आम आदमी पार्टी के निशाने पर आए .
मैच खेलने के कारण से “आप” के निशाने पर आए , Suryakumar yadav को अब पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने संघी बताया है , इससे पहले भारद्वाज ने उन्हें अपनी कमाई पहलगाम पीड़ितों को दान करने की चुनौती दी थी ।
Suryakumar yadav ने फाइनल में पाकिस्तान को मात देने के बाद यह घोषणा की थी कि वह सभी मैचों की फीस पहलगाम हमले के पीड़ितों और आर्म्ड फोर्स को दान करेंगे , इसके बाद सौरभ भारद्वाज का करीब 15 दिन पुराना बयान एक बार फिर सुर्खियों में आ गया , भाजपा जहां भारद्वाज पर हमलावर है तो आप Suryakumar yadav और केंद्र सरकार को निशाने पर ले रहे हैं ।
सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि Suryakumar yadav भाजपा सरकार की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं , अब उन्होंने कप्तान को संघी भी कह डाला है , पूर्व मंत्री और दिल्ली के आप संयोजक ने मंगलवार को X पर Suryakumar yadav के कुछ वीडियो के साथ लिखा ईश्वर की कृपा है संगी कितना भी छुपी नकाब उतर ही जाता है ।
इस पोस्ट में Suryakumar yadav का एक वीडियो भी अटैच किया है जिसमें कप्तान Suryakumar yadav प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए सुनाई दे रहे हैं कप्तान ने इस बयान में कहा है अच्छा लगता है जब देश के लीडर खुद बैटिंग करते हैं फ्रंट फुट पर तब ऐसा लग रहा था कि उन्होंने स्ट्राइक ली और रन बनाए और जब सबसे आगे बे खड़े हैं तो खिलाड़ी तो खुलकर खेलेंगे ही ।












