बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा आज पूरे देश में मनाया जा रहा है इस अवसर पर पीएम मोदी दिल्ली में रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे देशभर में रावण के विशाल पुतले पके जाएंगे जिसमें से कुछ 200 फीट से ऊंचे हैं ।
दशहरा का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है , देश में आज भव्य और हर्षोल्लास से दशहरा पर्व मनाया जा रहा है इस अवसर पर देश के सभी भागों में रावण कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं , और यह संदेश दिया जाता है की बुराई पर अच्छाई की विजय निश्चित होती है ।
पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली की श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और वहीं पास में लाल किला मैदान में लगभग रावण का पुतला लगभग 100 फीट का , कुंभकरण का 90 और मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई लगभग 80 फीट रहेगी ।
रावण का पुतला इस बार कहीं आकर्षक तरीके से तैयार किया गया है जब प्रभु राम रावण पर तीर चलाएंगे तो इसकी नाभि से अमृत गिरेगा आंखों आंखों में भी हरकत दिखेगी खून के आंसू टपकेंगे हाथ में तलवार और शास्त्र घूमते हुए नजर आएंगे और साथ ही पुतले रूपी रावण का दहन हे राम हे राम के उद्घोष के साथ होगा ।
मंगलवार को जब अचानक रात्रि में मौसम में परिवर्तन हुआ और 1 घंटे से अधिक बारिश हुई जिसके चलते कैमोर में रावण का पुतला भीग गया , और आयोजक उसे बचाने की जगत में लग रहे बुधवार को मौसम के साफ होने के बाद पुतले को सुखाया गया और दहन करने के योग्य बनाया गया।
दिल्ली के यमुना पार में दशहरा के आयोजन में प्रधानमंत्री मोदी पहुंचेंगे आईपी एक्सटेंशन के उत्सव ग्राउंड में श्री रामलीला कमेटी के विजयदशमी महोत्सव में वे रावण के पुतले का दहन करेंगे इन सब के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं इसमें अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मी शामिल है इस साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आतंकियों का पुतला भी जलाया जाएगा












