राजद के वर्तमान जिला अध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा ने राजद को त्याग दिया है तथा भाजपा के साथ शामिल हो गए हैं विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले मुंगेर में आरजेडी को एक बड़ा झटका लगा है ।
त्रिलोकी नारायण शर्मा के साथ ही मंजेश कुमार , रामबालक मंडल ,मनीष कुमार , विजय पासवान , डॉक्टर चंदन कुमार , संजय सिंह और कहीं राजद कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है ।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर अरुण ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल से सदस्यता दिलाई , त्रिलोकी नारायण शर्मा अति पिछड़ा समाज से आते हैं ।
दो बार मुंगेर जिले में राजद ने अपने संगठन की डोर अति पिछड़ा समाज के जिला अध्यक्ष को सौंप रखी थी त्रिलोकी नारायण शर्मा से पहले बरियारपुर क्षेत्र के देवकीनंदन सिंह को रजत का जिला अध्यक्ष बनाया गया था इसके बाद नौवागढ़ी निवासी त्रिलोकी नारायण शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया था ।
लंबे समय से प्रमोद कुमार यादव तथा इसके पूर्व मोहन यादव राजद के जिलाध्यक्ष रहे थे ।
विदित हो कि राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के महज चंद दिन पहले जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा तथा प्रधान महासचिव संतोष कुमार यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था ।
उस समय पार्टी ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर दिया सा बजाते चलें की वोटर याद अधिकार यात्रा के दौरान यात्रा का प्रभारी जमुई लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रयक्ताशी रही अर्चना रविदास को बनाया गया था ।
चुनाव में पर इसका क्या असर होगा यह तो आने वाला समय और चुनाव के परिणाम ही बताएंगे लेकिन राजद जिलाध्यक्षों के भाजपा में शामिल होने की घटना को राजद के लिए एक बड़ा झटका माना जा सकता है ।











