बिहार राज्य में विधानसभा चुनाव 2020 में कॉविड महामारी के साए में तीन चरणों में हुए थे इस बार कई राजनीतिक दलों ने एक फेज में चुनाव कराने की मांग की है , चुनाव आयोग आज इस पर अपना अंतिम निर्णय सुना देगा ।
चुनाव आयोग सोमवार को यानी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कार्यक्रम की घोषणा करेगा इसको लेकर चुनाव आयोग ने शाम 4:00 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है ।
सभी को विदित है कि बिहार राज्य में कुल 243 सदस्य राज्य विधानसभा है विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है , राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से अक्टूबर के अंत में मनाए जाने वाले छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया है ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके क्योंकि बड़ी संख्या में बाहर काम करने वाले लोग त्योहारों के लिए घर लौटते हैं ।
इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न होगा और कब होगा इसके लिए आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा जिसको लेकर आयोग ने शाम को 4:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है ।












