अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वृस्पतिवार को बताया कि इजरायल और हमास अमेरिका की ओर से गाजा समझौते के प्रथम चरण पर हस्ताक्षर किया है , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शांति समझौते का हृदय से स्वागत किया है ।
गाजा में शांति स्थापना की दिशा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में इजरायल और हमास के बीच एक समझौते पर सहमति बनी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते का स्वागत किया है और यह कहा है कि इससे बंधकों की रिहाई और गाजा में मानवीय सहायता में वृद्धि होगी, उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू के नेतृत्व की भी सराहना की और स्थाई शांति की आशा जताई ।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए कहा की शांति समझौते से बंधकों की रिहाई और गाजा में लोगों को मानवीय सहायता में बढ़ोतरी मिलेगी इसके साथ ही उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री ने तनयाहू की प्रशंसा की ।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X लिखा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के प्रथम चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं , यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व का भी प्रतीक है , हमें आशा है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता में वृद्धि से उन्हें राहत मिलेगी और स्थाई शांति का मार्ग भी प्रशस्त होगा ।
पीएम मोदी ने गाजा में इजरायल और हमास के बीच शांति समझौते पर बनी सहमति का स्वागत किया है ।












