सूची घोषणा महागठबंधन में सीट बंटवारे की औपचारिक सहमति से पहले ही की गई है। अपने-अपने जिलों और विधायकों को केंद्र में रखते हुए कांग्रेस ने इस सूची में पुराने और नए चेहरों का संतुलित मिश्रण पेश किया है।
सूची में मुख्य नाम इस प्रकार हैं: कुटुम्बा से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को मैदान में उतारा गया है।
राजापाकर से प्रतिमा दास को टिकट दिया गया है।
बिक्रम से अनिल कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।
वैशाली से संजीव सिंह, रीगा से अमित कुमार टुन्ना, फुलपरास से सुबोध मंडल समेत अन्य सीटों पर उम्मीदवार तय किये गए हैं।
सूची में सुल्तानगंज, बछवाड़ा, बेगूसराय, औरंगाबाद, बरबीघा, लखीसराय, नालंदा, बगहा, वजीरगंज, सोनबरसा, राजपुर, अमरपुर, रोसड़ा, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, गोविंदगंज आदि सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
सिंबल बांटे जाना भी शुरू हो गया है। उम्मीदवारों को दिल्ली में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद बारी-बारी सिंबल दिए गए। पार्टी की रणनीति यह मानी जा रही है कि पहले चरण की सीटों के लिए नामांकन समय रहते हो जाए, इसलिए उन सीटों पर प्राथमिक घोषणा की गई।
हालाँकि, इस कदम से महागठबंधन के अंदर असमंजस की स्थिति भी उभर आई है। सीट बंटवारे को लेकर राजद, वाम दलों और कांग्रेस के बीच अभी भी वार्ता जारी है। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिकट बंटवारे प्रक्रिया पर असंतोष भी ज़ाहिर किया है, आरोप लगाया है कि बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी गई है।
अब कांग्रेस की नजर बाकी सीटों पर है जैसे ही गठबंधन में सीट बंटवारा तय होगा, बाकी उम्मीदवारों को भी घोषित किया जाएगा ।












