Tuesday, February 3, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home Politics

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति, मुकेश सहनी की वीआईपी को मिलीं 15 सीटें

Abhishek by Abhishek
October 17, 2025
Reading Time: 1 min read
0
बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति, मुकेश सहनी की वीआईपी को मिलीं 15 सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे पर आख़िरकार सहमति बन गई है। लंबे मोलभाव और कई दौर की बैठकों के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने विकासशील इंसान पार्टी VIP प्रमुख मुकेश सहनी को 15 सीटें देने पर सहमति जताई है। हालांकि वीआईपी की ओर से शुरू में 25 सीटों की मांग की जा रही थी, लेकिन अंततः महागठबंधन ने उन्हें 15 सीटों पर समझौते के लिए तैयार कर लिया।

RELATED POSTS

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, अफगान नागरिक के हमले में दो जवान घायल, एफबीआई जांच में जुटी

ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी से मध्य प्रदेश में बवाल, IAS संतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी

पाक सीमा के पास बाड़मेर में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, एजेंसियां कारणों की पड़ताल में जुटीं

सूत्रों के मुताबिक, इस समझौते के पीछे तेजस्वी यादव की रणनीतिक भूमिका रही। उन्होंने सहनी को भरोसा दिलाया है कि विधानसभा चुनाव के बाद अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो वीआईपी को एक राज्यसभा सीट और दो विधान परिषद सीटें भी दी जाएंगी। इस ऑफर के बाद सहनी ने महागठबंधन के साथ बने रहने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि इस आश्वासन के बाद वीआईपी ने सीटों की संख्या को लेकर अपना रुख नरम कर लिया।

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर पिछले कई दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। वीआईपी का कहना था कि पिछली बार उन्हें बहुत कम सीटें मिली थीं, जबकि उन्होंने कई इलाकों में अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर राजद यह तर्क दे रहा था कि प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते उसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना होगा। अंततः तेजस्वी यादव की पहल से गतिरोध खत्म हो गया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह समझौता महागठबंधन के लिए राहत की खबर है, क्योंकि सहनी के नाराज होने से महागठबंधन को विशेषकर निषाद और पिछड़े वर्गों में नुकसान हो सकता था। अब इस समझौते के बाद गठबंधन की एकजुटता का संदेश गया है।

मुकेश सहनी ने बयान दिया, हम गठबंधन धर्म निभाते रहेंगे। तेजस्वी यादव ने जो भरोसा दिया है, उस पर हमें पूरा विश्वास है। वहीं तेजस्वी ने कहा, VIP हमारे परिवार का हिस्सा है। मिलकर बिहार में परिवर्तन की नई कहानी लिखेंगे।

इस समझौते के साथ ही महागठबंधन ने अपने अभियान की दिशा स्पष्ट कर दी है और अब सभी दल चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुट गए हैं।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, अफगान नागरिक के हमले में दो जवान घायल, एफबीआई जांच में जुटी
देश

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, अफगान नागरिक के हमले में दो जवान घायल, एफबीआई जांच में जुटी

November 27, 2025
ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी से मध्य प्रदेश में बवाल, IAS संतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी
देश

ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी से मध्य प्रदेश में बवाल, IAS संतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी

November 27, 2025
पाक सीमा के पास बाड़मेर में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, एजेंसियां कारणों की पड़ताल में जुटीं
देश

पाक सीमा के पास बाड़मेर में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, एजेंसियां कारणों की पड़ताल में जुटीं

November 27, 2025
दिल्ली में ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ा, ट्रेनें लेट , AQI खतरनाक स्तर पर
देश

दिल्ली में ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ा, ट्रेनें लेट , AQI खतरनाक स्तर पर

November 27, 2025
चीन में रेल दुर्घटना , 11 लोगों की मौत दो अन्य घायल
देश

चीन में रेल दुर्घटना , 11 लोगों की मौत दो अन्य घायल

November 27, 2025
जलालाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ ,  एक ढेर, दो फरार , RSS नेता के बेटे की हत्या से जुड़ा मामला
देश

जलालाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ , एक ढेर, दो फरार , RSS नेता के बेटे की हत्या से जुड़ा मामला

November 27, 2025
Next Post
गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, शुक्रवार को होगा शपथ ग्रहण

गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, शुक्रवार को होगा शपथ ग्रहण

असम के तिनसुकिया में आतंकी हमला, तीन जवान घायल  इलाके में जारी तलाशी अभियान

असम के तिनसुकिया में आतंकी हमला, तीन जवान घायल इलाके में जारी तलाशी अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

October 18, 2025
जलालाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ ,  एक ढेर, दो फरार , RSS नेता के बेटे की हत्या से जुड़ा मामला

जलालाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ , एक ढेर, दो फरार , RSS नेता के बेटे की हत्या से जुड़ा मामला

November 27, 2025
बिहार में सीता मंदिर का विरोध कर रही RJD, रघुनाथपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ

बिहार में सीता मंदिर का विरोध कर रही RJD, रघुनाथपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ

October 29, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • ट्रम्प ने मैक्रों के जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
  • एयर फोर्स वन की आपातकालीन लैंडिंग: ट्रम्प के वॉशिंगटन लौटने पर तकनीकी खराबी का विश्लेषण
  • व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, अफगान नागरिक के हमले में दो जवान घायल, एफबीआई जांच में जुटी
  • ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी से मध्य प्रदेश में बवाल, IAS संतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News