Sunday, March 22, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

ध्रुव तारे की तरह चमक कर पुच्छल तारे की तरह लुप्त हुई शैफाली जरीवाला

शैफाली जरीवाला

Times News by Times News
July 3, 2025
Reading Time: 1 min read
0
Shefali

RELATED POSTS

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात

नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

कांटा लगा फेम शैफाली जरीवाला के असमय निधन की खबर से मैं दुखी हूं। शैफाली गुजरात की बेटी लेकिन ग्वालियर की बहू थी। अपने जमाने के चर्चित शराब कारोबारी स्वर्गीय गुलजार सिंह के बेटे हरमीत की पत्नी थी शैफाली। ये रिश्ता हालांकि कुल पांच साल चला, किंतु रिश्ता तो रिश्ता होता है। शैफाली के ससुर और हरमीत के पिता सरदार गुलजार सिंह का अच्छा खासा रसूख था लेकिन उनके बेटों ने शराब कारोबार को अपनाने के बजाय संगीत को कैरियर बनाया और यहीं इनको शैफाली मिली। सरदार गुलजार सिंह इस शादी से खुश नहीं थे लेकिन बेटे की खुशी के सामने वे झुके। गुलजार को पता था कि ये शादी चलेगी नहीं, और हुआ भी वही, पांच साल में ही ये शादी टूट गई।
मुझे सरदार गुलजार सिंह ने ही शैफाली से मिलाया था। सोणी लडकी थी, लेकिन वो गुलजार के परिवार को गुलजार नहीं कर पायी। शैफाली ग्लैमर की दुनियां में ध्रुव तारे की तरह चमकी और पुच्छल तारे की तरह लुप्त भी हो गई। शैफाली ने म्यूजिक वीडियो भी बनाए और कुछ फिल्मों में काम भी  किया था। शैफाली के हिस्से में छोटा आकाश आया। मेरी बेटी की उम्र की थी शैफाली। उसमें प्रतिभा, संघर्ष और काम के प्रति समर्पण की कोई कमी नहीं थी, लेकिन उतावलापन उसे ले डूबा।
         शेफाली जरीवाला को 2002 में म्यूजिक वीडियो “कांटा लगा” से व्यापक प्रसिद्धि मिली, जिसके बाद उन्हें “कांटा लगा गर्ल” के नाम से बने एक म्यूजिक एलबम  में काम मिला। शेफाली का जन्म अहमदाबाद,  में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने जमनाबाई नरसी स्कूल, गुजरात से स्कूली शिक्षा पूरी की और सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आनंद, गुजरात से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी.ई. की डिग्री हासिल की। शैफाली इंजीनियर बनने के बजाय कांटा गर्ल बन गई।
              2002 में “कांटा लगा” म्यूजिक वीडियो में उनकी बोल्ड परफॉर्मेंस ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने “कभी आर कभी पार रीमिक्स” (2002), “माल भरी आहे – डीजे हॉट रीमिक्स” (2004), और “प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया” (2006) जैसे अन्य म्यूजिक वीडियो में काम किया।
*फिल्म और टीवी*
                   शैफाली ने बॉलीवुड फिल्म “मुझसे शादी करोगी” (2004) में एक छोटी भूमिका निभाई और कन्नड़ फिल्म “हुडुगारु” (2011) में भी नजर आईं। 2018 में उन्होंने ALT बालाजी की वेब सीरीज “बेबी कम ना” में  मुख्य भूमिका निभाई और “बू सबकी फटेगी” में भी दिखाई दीं। इसके अलावा,उन्होंने रियलिटी शो “बूगी वूगी” (2008), “नच बलिए 5” और “नच बलिए 7” में अपने पति पराग त्यागी के साथ हिस्सा लिया। 2019 में वह “बिग बॉस 13” में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में शामिल हुईं। 2024 में वह टीवी शो “शैतानी रस्में” में भी दिखाई दीं।
        शेफाली इंस्टाग्राम पर @shefalijariwala  के नाम से सक्रिय थीं, जहां उनके 3.2 मिलियन फॉलोअर्स थे, और ट्विटर @shefalijariwala पर उनके करीब 125.9k फॉलोअर्स थे। उनके पिता का नाम सतीश जरीवाला और मां का नाम सुनीता जरीवाला है, जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थीं। उनकी एक बहन, शिवानी जरीवाला, दुबई में रहती हैं। शेफाली ने 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की, लेकिन 2009 में तलाक हो गया। उन्होंने हरमीत पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया था। बाद में, 12 अगस्त 2014 को उन्होंने टीवी अभिनेता पराग त्यागी से शादी की।
         शेफाली ने एक साक्षात्कार में बताया था कि 15 साल की उम्र में उन्हें पहली बार मिर्गी का दौरा पड़ा था। तनाव और चिंता के कारण ये दौरे बढ़ते थे, लेकिन व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव से वह दौरे से मुक्त रही थीं और अवसाद से भी जूझती थीं।
     एक बार शेफाली ने मुझे बताया था कि इनसान के बाद उसे कुत्तों से बहुत प्यार  है। उनके पीठ पर एक दिल के आकार का टैटू और बाएं हाथ पर पक्षियों का टैटू था।2016 में उन्होंने अपनी बहन के साथ दुबई में एक प्रोफेशनल ट्रेनिंग और कोचिंग कंपनी, WYN, शुरू की थी।”कांटा लगा” के लिए उन्हें मात्र 7000 रुपये मिले थे, और इस गाने के लिए उन्हें अपने पिता को मनाना पड़ा था, क्योंकि वह एक शैक्षणिक परिवार से थीं। शेफाली जरीवाला की अचानक मृत्यु ने उनके प्रशंसकों और मनोरंजन उद्योग में शोक की लहर पैदा कर दी। उनकी विरासत एक पॉप कल्चर आइकन के रूप में हमेशा याद की जाएगी। शैफाली को विनम्र श्रद्धांजलि।
ShareTweet
Times News

Times News

Related Posts

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
स्वास्थ्य

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

February 28, 2026
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
स्वास्थ्य

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात

February 28, 2026
नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
स्वास्थ्य

नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

February 28, 2026
देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन
स्वास्थ्य

देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

February 28, 2026
‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन
स्वास्थ्य

‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन

February 28, 2026
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड
स्वास्थ्य

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड

February 28, 2026
Next Post
पीएम मोदी को घाना का राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार’ मिला

पीएम मोदी को घाना का राष्ट्रीय सम्मान 'ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार' मिला

Why Delhi government says no to removing old cars and bikes

Why Delhi government says no to removing old cars and bikes

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

कोटा में भीषण सड़क हादसा , स्कूल वैन और SUV की टक्कर में दो छात्राओं की मौत, दर्जनभर घायल

कोटा में भीषण सड़क हादसा , स्कूल वैन और SUV की टक्कर में दो छात्राओं की मौत, दर्जनभर घायल

November 1, 2025
वंदे मातरम’ के 150 वर्ष ,  राष्ट्रगौरव और एकता का प्रतीक बना अमर गीत

वंदे मातरम’ के 150 वर्ष , राष्ट्रगौरव और एकता का प्रतीक बना अमर गीत

November 7, 2025
सुप्रीम कोर्ट में CJI पर फेंका गया जूता पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया कहा हर भारतीय के लिए अपमानजनक

सुप्रीम कोर्ट में CJI पर फेंका गया जूता पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया कहा हर भारतीय के लिए अपमानजनक

October 7, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
  • दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
  • नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
  • देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News